फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update today western disturbance today and snowfall rain weather forecast in your region

Weather Updates: केरल में पारा शून्य से नीचे, इन इलाकों में दो-तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 13 Feb 2021 08:55 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 13 Feb 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
weather update today western disturbance today and snowfall rain weather forecast in your region
मौसम का अपडेट - फोटो : PTI

फरवरी का आधा महीना लगभग बीत चुका है लेकिन मौसम अपनी करवट बदलने से नहीं रुक रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड के उत्तरी इलाकों में 14-16 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 

विज्ञापन


इसके अलावा मौसम का हाल बताने वाली निजी कंपनी स्काईमेट का कहना है कि फरवरी के आखिरी दिनों में उत्तराखंड में भारी बर्फबारी देखी जा सकती है। वहीं दिल्ली में भी हल्के बादलों की वजह से मौसम गर्म है और स्मॉग जैसी स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


14-16 फरवरी के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली में 14 फरवरी से हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिेलेगी। इसके अलावा तपोवन और जोशीमठ में भी मौसम बदलने की खबर है। 

15 फरवरी तक हरियाणा में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में 12 से 15 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में अभी 20 फरवरी की सर्दी का कोहराम रहेगा। लेकिन फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि रात में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली में मौसम की चाल

मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के लंबे सफर के बाद गर्मी ने दस्तक तो दे दी लेकिन आज फिर से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में बीते दो-तीन दिन बढ़े हुए तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

अधिकतम तापमान में लगातार औसत से अधिक बढ़ोतरी चल रही है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। साल 2016 में यह 27 डिग्री रहा था। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 51 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम अपना रुख बदल सकता है। हालांकि 18 फरवरी तक यहां मौसम साफ रहेगा लेकिन 13 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बाऱिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा

देश के कई इलाकों में लगातार निकली कड़ी धूप के बाद एक बार फिर सुबह के समय घना कोहरा देखा गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पूरे दिन धुंध छाई रही और खराब मौसम के कारण इन इलाकों में यातायात भी प्रभावित रहा। 

यहां पड़ सकती है बारिश
नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में 16-20 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बदलते मौसम की वजह से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। 

केरल में शून्य से नीचे गिरा पारा
मुन्नार, इडुक्की में पारा जीरो डिग्री से नीचे गिरने की वजह से यहां घास और पौधों पर ओस जम गई है। जिला पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि केरल और आस-पास के इलाकों से कई पर्यटक यह देखने के लिए यहां आ रहे हैं। इस समय यहां पर्यटकों की अच्छी संख्या बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed