फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: There is no significant change in temperature in North India for the next five days

Weather Update: उत्तर भारत के मौसम में खास बदलाव नहीं, पंजाब-हिमाचल में होगा घना कोहरा, यहां होगी वर्षा

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

राजस्थान के चूरू में देश के मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गोवा व कर्नाटक के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम रहा।

विज्ञापन
Weather Update: There is no significant change in temperature in North India for the next five days
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अगले 5 दिन में हल्का कोहरा हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजस्थान के चूरू में देश के मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मिला है। वहीं पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गोवा व कर्नाटक के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ऊपर उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों में रहा। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में देश का सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

जम्मू के भी कई जिलों में पारा शून्य के करीब 
उधर, कश्मीर घाटी के बाद जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 4.7, कटड़ा में 9.0 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 और लेह में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने ठंड को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार दिसंबर से  फरवरी तक देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। इस दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान है। 

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व और पश्चिम उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र, केरल समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। हल्की से मध्यम वर्षा व तेज हवाएं चल सकती हैं। 

उधर, निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed