{"_id":"698a8e34fd69ab32c10c9224","slug":"weather-update-rain-snowfall-expected-mountain-areas-for-two-days-fog-alert-issued-for-several-states-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: फिर करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: फिर करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट
Tue, 10 Feb 2026 07:17 AM IST
हिमांशु चंदेल
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:17 AM IST
सार
मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट और तेज हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट और तेज हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने यात्रियों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 10-11 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव और कई राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में 10 फरवरी से गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी अवधि में बारिश और हिमपात के आसार हैं। 10 फरवरी को हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रेलवे का मेगा प्लान: नई लाइनें और हाई-स्पीड रूट को हरी झंडी; अब सीट पर मिलेगा ऑनलाइन खाना, रिफंड का नियम भी
बारिश के साथ तेज हवाएं भी करेंगी परेशान
कई इलाकों में भारी बारिश और जमकर बर्फबारी होने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन, भूस्खलन और यातायात बाधित होने के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
घना कोहरा छाने की आशंका
देश के कई हिस्सों में कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता घट सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा।
न्यूनतम तापमान में दिखेगा बदलाव
आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें दो डिग्री की गिरावट संभव है। मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले चार दिनों में इसमें दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन