फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: meteorological department issues orange alert for these areas

Weather Update: अगले कुछ घंटों में होने वाली है इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 29 Mar 2024 02:30 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है वहां के लिए स्थानीय जिम्मेदार महकमों को बचाव संबंधी जानकारी और अगले 24 घंटे का अलर्ट साझा किया जा चुका है...

विज्ञापन
Weather Update: meteorological department issues orange alert for these areas
Weather Update - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। दरअसल यह ऑरेंज अलर्ट पहाड़ों पर बदले हुए मौसम के चलते जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश होने वाली है। विभाग के अनुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटे में ही तेज बरिश होगी। इसके अलावा इन राज्यों के ऊपर हिस्सों में भारी बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। संबंधित राज्यों को मौसम विभाग की ओर से बचाव सबंधी दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं उत्तराखंड जैसे राज्यों में शनिवार के लिए भारी ओलावृष्टि की संभावना का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी इलाके में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस तेजी से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख इलाके में सक्रिय हो चुका है। इसकी सक्रियता के चलते ही अगले कुछ घंटे के भीतर इन तीन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुछ हस्सों में 65 मिलीमीटर से लेकर 115 मिमी तक की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल के कुछ ऊपरी हिस्सों में भारी बर्फबारी का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है वहां के लिए स्थानीय जिम्मेदार महकमों को बचाव संबंधी जानकारी और अगले 24 घंटे का अलर्ट साझा किया जा चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हस्सों में शुक्रवार को अगले कुछ घंटे के भीतर इस तरह के बदले हुए मौसम से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम की बदली परिस्थितियों के चलते इस पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का यह अलर्ट सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के लिए भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को 100 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश हो सकती है। यह बारिश जम्मू और कश्मीर के इलाके में होगी। जबकि लद्दाख के कुछ निचले हिस्सों में भी बारिश होने की संभावनाए बन रही हैं। इसके अलावा लद्दाख के ऊपरी हिस्से में ताजा बर्फबारी की परिस्थितियां बनी हुई हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह परिस्थितियां वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बनी हैं। मौसम विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख के इलाके में ऐसी परिस्थितियों अगले 72 घंटे तक बनी रह सकती हैं।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक उत्तराखंड में शनिवार को आंधी बारिश और तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने मौसम की बदली परिस्थितियों के चलते उत्तराखंड राज्य के अधिकारियों को इसके बाबत बचाव संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले चार दिनों तक रहने वाला है। इसलिए उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में मौसम को लेकर लगातार नजर बनी हुई है।

वहीं पहाड़ों पर बदली हुई परिस्थितियों के बावजूद मैदानी इलाकों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन के भीतर मैदानी इलाकों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा। विभाग के आंकड़ों मुताबिक बीते 24 घंटे में मध्यप्रदेश के सागर और दमोह में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। सागर में जहां तापमान तकरीबन 42 डिग्री, तो दमोह में यह तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र के अंकोला में भी बीते 24 घंटे के भीतर 43 डिग्री के करीब तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed