फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update India sees warmest March in 122 years lowest rainfall since 1908 latest News Update

मौसम की मार: 122 साल में सबसे गर्म रहा मार्च, 1908 के बाद सबसे कम बारिश हई

Sat, 02 Apr 2022 07:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Apr 2022 07:51 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक लू चलने का सिलसिला अगले दो चार दिनों में और बढ़ेगा। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश ओर मध्य प्रदेश इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Weather Update India sees warmest March in 122 years lowest rainfall since 1908 latest News Update
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च में मई जैसी गर्मी से इस बार उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा रूबरू हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक 122 सालों में मार्च इस बार सबसे गरम रहा, वहीं 1908 के बाद सबसे कम बारिश मार्च में दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में उत्तर भारत में इस दौरान असामान्य रूप से पारा तपा और कम बारिश हुई। दक्षिण भारत का मौसम तंत्र भी इस कारण प्रभावित हुआ। पूरे देश में इस बार मार्च का औसत अधिकतम तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो पिछले 122 साल में सर्वाधिक था। 

विज्ञापन


इससे पहले मार्च 2010 में देश का मार्च में अधिकतम तापमान 33.09 दर्ज हुआ था। यही नहीं 20.24 डिग्री सेल्सियस के साथ इस बार मार्च का औसत न्यूनतम तापमान भी 122 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक रहा। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो मार्च का औसत अधिकतम तापमान 30.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि 122 सालों का सर्वाधिक था। पूरे देश में मार्च में 8.9 एमएम बारिश दर्ज की गई जो औसत से 71 फीसदी कम थी। 1901 के बाद यह तीसरी सबसे कम बारिश थी। 1909 में 7.2 और 1908 में 8.7 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।  
विज्ञापन


दो चार दिनों में बढ़ेगी लू 
मौसम विभाग के मुताबिक लू चलने का सिलसिला अगले दो चार दिनों में और बढ़ेगा। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश ओर मध्य प्रदेश इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed