फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD rain snowfall prediction Uttar pradesh punjab Delhi Jammu Kashmir

आज से बदलेगा मौसम: पूरे हफ्ते बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Sun, 18 Feb 2024 05:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:20 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात व ओलावृष्टि होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update IMD rain snowfall prediction Uttar pradesh punjab Delhi Jammu Kashmir
Weather Update (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर व पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश तथा पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात व ओलावृष्टि होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में 18 से 21 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, मैदानी व निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

तूफानी हवा : 20 तक पंजाब में तेज चलेंगी हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। कुछ जगह 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि: 18 से 20 फरवरी 18 फरवरी को जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 18 से 20 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में ओले गिरने की आशंका है। वहीं, 19 और 20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती प्रसार
पूर्वोत्तर भारत में मध्य असम के निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है। इससे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तीन से पांच डिग्री बढ़ेगा तापमान
चार से पांच दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

जम्मू-कश्मीर: दस जिलों में यातायात के लिए दिशा-निर्देश जारी
प्रदेश में 18 से 20 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसमें कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बारामूला, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में कई जगहों पर भारी से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे एनएच-44 जम्मू श्रीनगर सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो सकते हैं। लोगों से यातायात एडवाइजरी के तहत यात्रा करने की सलाह जारी की गई है।

  1. बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में अधिक एहतियात बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
  2. मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को कश्मीर संभाग के उत्तर, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के विभिन्न ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
  3. 19 से 20 फरवरी को कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम और जिलों के मध्यम और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी की संभावना के साथ दक्षिण कश्मीर के अधिकांश स्थानों (मैदानी और निचले इलाकों) में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 

उत्तराखंड: गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के दो जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर रविवार से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed