फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heavy Rainfall Red Alert in Uttarakhand Himachal and Delhi Rain News

Weather Update: दिल्ली में कब बरसेंगे बादल? उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 12 Aug 2023 11:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Aug 2023 11:05 AM IST
सार

IMD Weather Update : बिहार, उप-हिमालयी इलाके जैसे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज और कल भारी कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heavy Rainfall Red Alert in Uttarakhand Himachal and Delhi Rain News
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के कई राज्य इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहे हैं। कई जगह बाढ़ से हालात खराब हैं, वहीं कुछ जगहों पर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और हल्की उमस भरी गर्मी रहेगी। 
विज्ञापन


इन इलाकों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 12-13 अगस्त, उत्तराखंड में 12 से लेकर 16 अगस्त तक भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में 12 से लेकर 14 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा में भी आज और कल भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल और परसों बारिश का अनुमान जताया गया है। 13 अगस्त को दिल्ली में भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


बिहार, उप-हिमालयी इलाके जैसे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज और कल भारी कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। दक्षिण भारत में कहीं-कहीं हल्की से भारी का अनुमान है। बाकी जगहों पर मौसम साफ रहेगा। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भीषण गर्मी और उमस अगले दो दिनों तक लोगों को परेशान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक अलग-अलग इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। कोंकण और गोवा में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक लगातार भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 


इन जगहों पर गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना में सामान्य से तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। वहीं कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक में तापमान सामान्य रहेगा और कुछ जगहों पर इसमें एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश के तुनी में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed