फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai-police-pm-modi-event-two-detained-gun-recovered-nmacc-claims-PMO-official

मुंबई: पीएम की सुरक्षा में चूक? कल्चरल सेंटर से पकड़े गए दो संदिग्ध; बंदूक बरामद, खुद को बताया पीएमओ अधिकारी

Tue, 08 Sep 2026 04:30 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 08 Sep 2026 04:30 PM IST
सार

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया। उसकी उम्र 24 साल बताई गई है। उसके साथ एक अंगरक्षक भी था, जिसके पास बंदूक थी।

विज्ञापन
mumbai-police-pm-modi-event-two-detained-gun-recovered-nmacc-claims-PMO-official
पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले मुंबई में उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम से एक दिन पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक के पास से बंदूक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच मुंबई अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा में चूक को लेकर क्या बोली मुंबई पुलिस?
मुंबई पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने एक संदिग्ध सरकारी आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए जबरदस्ती बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए। बीकेसी पुलिस स्टेशन में सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है। हथियार का लाइसेंस वैध पाया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि यह घटना सोमवार को हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कौन है गिरफ्तार किए गए लोग?
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भी जारी कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक शख्स की पहचान रोहन प्रेनल पारिख (24) और दूसरे व्यक्ति की दिलीप राजा कुंडे (49) के तौर पर हुई है। 

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे। वह शाम करीब 5:45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे। फिनटेक क्षेत्र के इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की शुरुआत 2020 में हुई थी। बीते वर्षों में यह वित्तीय तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। इसमें नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य विशेषज्ञ एक मंच पर आते हैं।

जीएफएफ 2026 का उद्देश्य क्या है?
इस वर्ष सम्मेलन को नीति, नियमन, तकनीक, पूंजी और उद्योग के बीच सहयोग के साझा मंच के रूप में विकसित किया गया है। आयोजन के जरिए डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत की स्थिति को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही नई तकनीकों की संभावनाओं को व्यावहारिक और व्यापक प्रभाव में बदलने के तरीकों पर चर्चा होगी।

किन तकनीकों पर रहेगा विशेष जोर?
सम्मेलन में वित्तीय क्षेत्र में तेजी से उभर रही तकनीकों और उनके संभावित प्रभाव पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें खास तौर पर एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस और क्वांटम तकनीक शामिल हैं। चर्चा का मुख्य सवाल यह होगा कि इन तकनीकों का इस्तेमाल किस तरह नागरिकों, कारोबारों और पूरी अर्थव्यवस्थाओं के लिए अधिक भरोसेमंद, समावेशी और वास्तविक लाभ देने वाली वित्तीय सेवाएं विकसित करने में किया जा सकता है।

क्या है इस साल के सम्मेलन की थीम?
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 की थीम "पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम-ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस" रखी गई है। थीम से स्पष्ट है कि इस बार चर्चा केवल नई तकनीकों के विकास तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके व्यावहारिक इस्तेमाल और वित्तीय समावेशन पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी ध्यान दिया जाएगा।

सम्मेलन में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?
कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम तकनीक, डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवाओं के बदलते स्वरूप जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा नई तकनीकों को वित्तीय व्यवस्था में शामिल करने से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर भी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

भारत के लिए जीएफएफ 2026 क्यों महत्वपूर्ण है?
भारत ने डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में बीते वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और देश में विकसित फिनटेक समाधानों ने भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई है।

जीएफएफ 2026 में इन पहलों से मिली सीख और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। खासतौर पर यह समझने पर जोर रहेगा कि डिजिटल वित्तीय सेवाओं का दायरा कैसे बढ़ाया जाए और नई तकनीकों के जरिए ज्यादा लोगों तक सुरक्षित और प्रभावी वित्तीय सेवाएं कैसे पहुंचाई जाएं।


जीएफएफ किस तरह का मंच बन चुका है?
2020 में शुरुआत के बाद ग्लोबल फिनटेक फेस्ट लगातार विस्तार करते हुए वित्तीय नवाचार, डिजिटल भुगतान और वित्त के भविष्य पर वैश्विक संवाद का प्रमुख मंच बन गया है। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों की भागीदारी के कारण यहां नीति और तकनीक से जुड़े विचारों के साथ उद्योग की व्यावहारिक जरूरतों पर भी चर्चा होती है।

इस वर्ष भी आयोजन का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों को साथ लाकर ऐसी वित्तीय व्यवस्था की संभावनाओं पर विचार करना है, जो तकनीकी रूप से उन्नत होने के साथ भरोसेमंद और समावेशी भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed