फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Snowfall on mountains for the next two days, fog and cold wave in the plains

Weather Report: अगले दो दिन तक पहाड़ों पर बिछेगी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप

Wed, 31 Jan 2024 02:44 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के महानिदेशालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देश के सभी पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है...

विज्ञापन
Weather Report: Snowfall on mountains for the next two days, fog and cold wave in the plains
Weather Report: Snowfall - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे के बीच अब पहाड़ी इलाकों पर दो दिन जमकर बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को सबसे ज्यादा बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों पर मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन शनिवार और रविवार को एक बार फिर से जमकर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर गिरने वाली बर्फ से मैदानी इलाकों में फरवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत तक जमकर ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक पहाड़ों पर तकरीबन छह हजार फीट की ऊंचाई वाले शहरों में भी खूब बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के महानिदेशालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देश के सभी पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। न सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड बल्कि नॉर्थ ईस्ट के उच्च हिमालय क्षेत्र भी शामिल है। विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को तो हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई है। लेकिन बुधवार और गुरुवार को भी इन इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर शनिवार तक बना रहेगा, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती रहेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के महानिदेशालय के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर शुक्रवार को महज 14 घंटे के लिए कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस वजह से शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी न होने के साथ मौसम के साफ रहने का अनुमान है। वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार रात से एक बार फिर विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी और उसके साथ शनिवार और रविवार को फिर से पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी हो सकती है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर समेत नॉर्थ ईस्ट के छह हजार फीट की ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों में बर्फबारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि जिस तरह से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है, उसके चलते अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी इलाकों में मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो न सिर्फ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बल्कि समुद्र तल से 900 मीटर की ऊंचाई पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से भी हालत बदल रहे हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed