फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report mercury surging in Maharashtra Telangana Andhra Snowfall on mountains mausam news in hindi

Weather Report: महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 37 डिग्री पार; पहाड़ों पर हिमपात

Thu, 06 Feb 2025 06:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 06:30 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अगले तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather Report mercury surging in Maharashtra Telangana Andhra Snowfall on mountains mausam news in hindi
कई राज्यों में फरवरी में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में वसंत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई इलाकों में तापमान रफ्तार पकड़ने लगा है। महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी पारा 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में तेलंगाना के आदिलाबाद में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अगले तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


पश्चिम भारत में पारा 20 तक पहुंचा
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, उत्तराखंड और बिहार से सटे इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पारा 13-20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बीते दिन मैदानी इलाके पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर हिमपात, हिमाचल के कई हिस्सों में बिजली संकट
 राजधानी शिमला, मनाली और डलहौजी समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में तीन एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। मंगलवार रात से सुबह तक शिमला और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। कई जगह ओले भी बरसे। बारिश और बर्फबारी के बीच 500 से ज्यादा ट्रांसफर ठप होने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। पानी की स्कीमें भी बाधित हुई हैं। हिमाचल के पहाड़ों पर मंगलवार को शुरू हुई बारिश-बर्फबारी बुधवार सुबह तक जारी रही। बर्फबारी से मनाली-लेह, कुल्लू-आनी, भरमौर-पठानकोट एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और चंद्राघाटी में बर्फीला तूफान भी चला।

सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी कर रही परेशान
राजधानी में सुबह-शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन, अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। बुधवार को आलम यह रहा कि सुबह साढ़े आठ बजे से पहले लोधी रोड, सफदरजंग, रिज व आया नगर केंद्र में हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन में सूरज की तपिश तेज हो गई। हालांकि मतदान करने के बाद लोग धूप का आनंद लेते दिखे।
  • न्यूनतम तापमान बुधवार को 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.7 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सुबह सात से साढ़े आठ तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता
आया नगर सबसे ठंडा
आया नगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान अन्य जगहों के मुताबिक सबसे कम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 9.6, लोधी रोड में 10.1 और रिज में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • 1000 मीटर, पालम एयरपोर्ट में 800 मीटर रही। वहीं, यातायात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरे की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed