{"_id":"58e5b2384f1c1b4c3e5b72ef","slug":"weather-of-india-rajkot-continues-to-reel-under-heat-wave-conditions-as-mercury-shot-up-to-42-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ और दिल्ली तो 'ठंडे हुए' पर अब भी तप रहा है गुजरात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पहाड़ और दिल्ली तो 'ठंडे हुए' पर अब भी तप रहा है गुजरात
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
लगातार चढ़ते तापमान की वजह से गर्मी का प्रकोप पूरे देश में देखा जा रहा है। गुजरात से लेकर यूपी तक पारा सामान्य तापमान से काफी ऊपर है। बात करें गुजरात की तो राजकोट का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में एक दिन पहले हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले हफ्ते यहां पारा और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जमकर बर्फबारी हुई । बर्फबारी की वजह से स्कूलों और कॉलेजों को 10 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोग इससे निजात पाने के विकल्प तलाश रहे हैं। गर्मी से क्षणिक निजात पाने के लिए जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। दोपहर के समय तो हालत और बुरी हो जाती है। धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ाना शुरू कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से भी ज्यादा ऊपर रहा तो उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान व यूपी में कई जगह, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगह सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।
7 अप्रैल को पूर्वी यूपी में मौसम बिगड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 4 दिन में तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट के संकेत दिए हैं। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 32 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद फिर तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।