फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather installations more than doubled since 2014: Jitendra Singh

IMD: '10 वर्षों में दोगुना हो गई मौसम विभाग से जुड़े उपकरणों की संख्या', केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान

Tue, 14 Jan 2025 10:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jan 2025 10:51 PM IST
सार

IMD: आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि मौसम विभाग से जुड़े उपकरणों की संख्या 2014 के मुकाबले दोगुना हो गई है। इससे कई शहरों में मौसम पूर्वानुमान बेहतर हुए हैं। 

विज्ञापन
Weather installations more than doubled since 2014: Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में मौसम विभाग से जुड़े उपकरणों की संख्या दोगुना से अधिक हो गई है, जिससे कई शहरों में मौसम पूर्वानुमान बेहतर हुए हैं। यह बात उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही। 

विज्ञापन


1500 हो गई स्वचालित मौसम स्टेशनों की संख्या
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 2014 से पहले देशभर में डॉपलर मौसम रडार की संख्या केवल 15 थी, लेकिन अब यह संख्या 39 हो गई है। सिंह ने बताया कि स्वचालित मौसम स्टेशनों की संख्या 700 से बढ़कर 1,500 हो गई है, जो 2014 के मुकाबले दोगुना है। इसके अलावा, रेडियोसॉन्ड बैलून की संख्या 2014 में 33 थी, अब यह बढ़कर 56 हो गई है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व मौसम संगठन की महासचिव एंड्रिया सेलेस्टे साउलो भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


सेलेस्टे साउलो ने क्या कहा
मंत्री ने आगे कहा कि 'नाउकास्ट' जैसी हालिया कुछ पहलों को 120 शहरों से बढ़ाकर 1,200 शहरों में लागू किया गया है। यह तीन घंटे पहले तक का मौसम पूर्वानुमान देती है। सिंह ने यह भी बताया कि आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। वहीं, सेलेस्टे साउलो ने आईएमडी के सफर की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत की मौसम पूर्वानुमान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है और आईएमडी ने समर्पण के साथ अपनी विरासत को बनाए रखा है और प्रौद्योगिकी में नवाचार को अपनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय मौसम विज्ञानी अन्ना मणि को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1948 में आईएमडी में शामिल होकर उप-निदेशक बनने तक की अपनी यात्रा पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed