फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather heatwave in 10 states including UP mercury 45 degrees in many places change expected from April 30

Weather: UP समेत 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब; 30 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव आने की आस

Mon, 28 Apr 2025 06:11 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 28 Apr 2025 06:11 AM IST
सार

अप्रैल खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्य प्रचंड लू की चपेट में हैं। कई जगहों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर, पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Weather heatwave in 10 states including UP mercury 45 degrees in many places change expected from April 30
कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश इस समय प्रचंड गर्मी और भीषण लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि, राजस्थान समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं, पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों, पश्चिम हिमालयी क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है और पूर्वी भारत के राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का प्रकोप बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन इलाकों में भीषण गर्मी और लू का कहर
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इन परिस्थितियों से राहत भी नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लू चल रही है। पंजाब, हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाके भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। चंडीगढ़ में पारा लगातार तीसरे दिन 40 के पार रहा और लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Weather : दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; गर्मी से राहत की उम्मीद

30 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव आने की उम्मीद
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भी लू चल रही। गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र का मराठवाड़ा में भीषण गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। आईएमडी ने इन राज्यों में अभी कम से कम दो दिन यानी 29 अप्रैल तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं जताई है। 30 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव आने की उम्मीद है और तब गर्मी की तपिश से मामूली राहत मिल सकती है।

बिजली की गरज के साथ होगी बारिश
मध्य असम के ऊपर निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इन सबके प्रभाव से 30 अप्रैल से 3 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम  भारत के अलग-अलग मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

सिक्किम में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे सभी पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 600 पर्यटकों को 126 वाहनों के जरिये लाचेन से लाचुंग ले जाया गया। अधिकांश वाहन चुंगथांग पहुंच चुके हैं और संकलांग बेली ब्रिज के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मंगन जिले के चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण लगभग 3,000 पर्यटक फंस गए थे।

पहाड़ी राज्यों में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों और मैदानी राज्यों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। उसके तीन दिन बाद तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 
nमध्य भारत में तीन दिन बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में पांच दिन तक पारा क्रमिक रूप से तीन डिग्री तक चढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी भारत में अगले तीन दिन के दौरान पारा 3-5 डिग्री तक गिर सकता है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी अलग-अलग स्थानों पर तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

राजस्थान में अभी सताएगी गर्मी
राजस्थान में भी गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में अभी 2-3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जोधपुर और बीकानेर मंडल सबसे अधिक गर्मी से प्रभावित हैं। पश्चिमी राजस्थान में 28-29 अप्रैल तक लू का प्रकोप बना रहेगा और रातें भी गर्म रहेंगी। बीते 24 घंटे के दौरान श्री गंगानगर समेत राज्य के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आई और हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed