फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today, Rain Today, Heat Wave Continue Know UP Bihar Rain Weather Updates 5 May In Hindi

Weather Updates: चक्रवात का अनुमान, उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, आज यहां तेज आंधी और बारिश के आसार

Thu, 05 May 2022 07:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 May 2022 07:45 AM IST
सार

बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई।

विज्ञापन
Weather Forecast Today, Rain Today, Heat Wave Continue Know UP Bihar Rain Weather Updates 5 May In Hindi
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी। बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई। छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।

विज्ञापन


इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार
उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


असानी चक्रवात का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा। यह नाम श्रीलंका ने दिया है। अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात से ये राज्य प्रभावित हो सकते हैं
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं। 

मध्यप्रदेश में मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज ग्वालियर,  रीवा, चंबल और  सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है जबकि इलाकों में आंशिक बादल  छाए रह सकते हैं।

बिहार के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
बिहार में 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों सीतामढ़ी, पटना गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण और शेखपुरा में बारिश के आसार हैं। यहां 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

पटना में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना
बिहार की राजधानी पटना में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई लोगों ने बारिश में नहाने के लिए सड़क और पार्क में आ गए। 



यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा समेत अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है। कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed