फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Alert Heat Wave in Delhi NCR Temperature Relief in These States Weather News In Hindi

Weather Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें ताजा अपडेट

Fri, 13 May 2022 08:48 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Fri, 13 May 2022 08:48 AM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर ये है कि देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Alert Heat Wave in Delhi NCR Temperature Relief in These States Weather News In Hindi
गर्मी का कहर - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में लगातार पारा चढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। पारा बढ़ने के साथ विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।

विज्ञापन


15 मई तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना 
 मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.5 व न्यूनतन तापमान सामान्य से चार अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 32 से 69 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि आने वाले तीन दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि जरूरी हो तभी बाहर निकलें और कोशिश करें कि अधिक समय तक धूप के संपर्क में न रहें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज से दो दिन के लिए यलो अलर्ट व एक दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। आगामी 15 मई के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है व कुछ जगहों पर गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 44 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले तीन दिनों में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मई से पारे में कमी होगी, जिससे राहत मिलने की संभावना है। 

यूपी में भीषण गर्मी ने किया परेशान
वहीं यूपी के अधिकांश इलाकों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर गया। पिछले दो दिन से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों का बुरा हाल है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 48.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से के सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां पर चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर के आसपास के इलाकों में 13 मई तक गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 


कुल्लू-लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी
कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून
हालांकि एक राहत भरी खबर ये है कि देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed