फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Alert Aaj ka Mausam UP Delhi Himachal Kashmir Punjab Haryana Rajasthan MP

Weather: देश में मौसम का यू-टर्न, हरियाणा में 11 तो राजस्थान में सात डिग्री तक गिरा पारा; जानें देशभर का हाल

Sat, 29 Mar 2025 11:36 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है और सुबह और रात के वक्त तेज हवाओं के चलते लोगो को ठिठुरन का अहसास हुआ। आइए जानते हैं कि विभिन्न राज्यों में कैसा है मौसम का हाल...

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Alert Aaj ka Mausam UP Delhi Himachal Kashmir Punjab Haryana Rajasthan MP
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखा गया है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों में तेज हवाएं चल रही हैं। शनिवार सुबह तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी से राहत मिली है। आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाओं के चलते तेज गर्मी का अहसास नहीं होगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ़ी ठंड
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब किसी राज्य से पश्चिमी विक्षोभ गुजरता है तो उससे एक दो दिनों तक तापमान में कमी आ सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे ठंड बढ़ी है। राज्य में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दो दिन हॉट डे का अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री पहुंचा, बढ़ने लगा गर्मी का सितम
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान-पंजाब में पारा गिरा
तेज हवाओं के चलते राजस्थान में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राज्य में अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री को छू गया था, वहीं अब अधिकतम पारा लगभग 35 डिग्री रह गया है।  पंजाब में भी तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सोमवार से फिर से पारा बढ़ेगा।  

हरियाणा में तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला सहित कई जिलों में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। जींद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।  सोनीपत का न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.0 डिग्री हुआ, जो एक दिन पहले 12.4 डिग्री था। पानीपत का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।  

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने लिया यू-टर्न
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है। शनिवार की सुबह से राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार की रात को भी कई जिलों में धूल भरी हवाएं चलीं थी। इससे पहले राज्य में बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी जैसे जिलों में भी लोग तपिश और गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को भी पछुआ हवा की रफ्तार बनी रहेगी, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि सोमवार से फिर से पारा चढ़ेगा। 

गांदरबल में हिमस्खलन का खतरा
श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 19 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दो का मार्ग बदला गया है। घाटी में कई हिस्सों में खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।  प्रशासन ने अगले 24 घंटों के दौरान गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।


हिमाचल में बढ़ी ठंड
पर्वतीय राज्य हिमाचल के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।  साफ मौसम के बावजूद रात को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। तापमान में सबसे अधिक गिरावटमंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में देखने मिली। यहां पर तापमान में पांच डिग्री से अधिक दर्ज की गई। 

मध्य प्रदेश में  एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोव की वजह से आ रही तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने एक अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। बसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में देखी गई यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना
शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारतीय राज्यों में भी आज हल्की बारिश की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- Weather Update News: हरियाणा में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed