{"_id":"67e780d216166b8d470ff225","slug":"hot-day-alert-issued-for-two-days-in-chhattisgarh-mercury-reached-43-degrees-heat-started-increasing-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दो दिन हॉट डे का अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री पहुंचा, बढ़ने लगा गर्मी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दो दिन हॉट डे का अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री पहुंचा, बढ़ने लगा गर्मी का सितम
Sat, 29 Mar 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:41 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन भारी गर्म दिन रहेगा। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन भारी गर्म दिन रहेगा। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक गर्म दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही उत्तर और दक्षिणी भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य भागों में एक से दो डिग्री तक दिन का पर बढ़ सकता है।
हॉट डे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर गर्म दिन की स्थिति की संभावना है। आगामी 2 दिनों तक ऐसे ही स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दो दिनों तक हॉट डे जारी रहेगा।
विज्ञापन
43 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया महीने उत्तम तापमान 23.7 डिग्री रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। रायपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।