फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Fog in Cities Know When Will Winter End IMD Update

Weather Alert: उत्तर भारत में 1901 के बाद दूसरी बार जनवरी में सबसे कम बारिश, आगामी दिनों में जमकर बरसेंगे बदरा

Wed, 31 Jan 2024 07:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 31 Jan 2024 07:18 PM IST
सार

IMD Weather: बुधवार को आईएमडी ने 'फरवरी, 2024 के लिए वर्षा और तापमान के लिए मासिक आउटलुकट' जारी कर किया। इसके अनुसार उत्तर भारत में 1901 के बाद दूसरी सबसे कम वर्षा जनवरी 2024 में हुई।
 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Fog in Cities Know When Will Winter End IMD Update
मौसम - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति नहीं होगी। वहीं इस दौरान पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली में हल्की या मध्यम या छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा हो सकती है। पिछले 123 साल में जनवरी में दूसरी बार उत्तर भारत में सबसे कम वर्षा हुई। यह जानकारी बुधवार को आईएमडी ने 'फरवरी, 2024 के लिए वर्षा और तापमान के लिए मासिक आउटलुकट' में दी। 
विज्ञापन

1901 के बाद दूसरी सबसे कम वर्षा 
मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनवरी 2024 में उत्तर भारत में महज 3.1 मिलीमीटर वर्षा हुई जो 1901 के बाद दूसरी सबसे कम वर्षा थी।

आईएमडी प्रमुख के मुताबिक, 25 दिसंबर से 30 जनवरी तक गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा, जो हाल के वर्षों में इस क्षेत्र के सबसे लंबे समय में से एक है। 

अधिकांश अनुमानों में जुलाई-सितंबर के आसपास भारतीय दक्षिण-पश्चिम मानसून के संकेत दे रहे हैं। फरवरी में उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया गया है। यह दीर्घकालिक औसत का 122 प्रतिशत से अधिक होगी। 

आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। वहीं फरवरी में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम मध्य और उत्तर-पूर्व भारत और पूर्व-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की हैं। 
  • अगले 5 दिनों के दौरान तेजी से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं।  
  •  31 जनवरी से 04 फरवरी के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की या मध्यम से व्यापक वर्षा या बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद इसमें काफी कमी आएगी।
  • 31 जनवरी और 01 फरवरी को कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश में और 01 फरवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग भारी वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान के दौरान पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली में हल्की या मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है। 03 और 04 फरवरी को इन क्षेत्रों में हल्की छिटपुट वर्षा हो सकती है।
  • 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और 31 जनवरी और 01 फरवरी, 2024 को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने का अनुमान है।
  • 31 जनवरी और 01 फरवरी को पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और ठंडी सतही हवाएं चल सकती हैं।
  • अगले 7 दिनों (31 जनवरी से 06 फरवरी) के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की या मध्यम छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है।
  • 31 जनवरी से 02 फरवरी के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा होने सकती है। 
  • 02 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट भारी वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

घने कोहरे और ठंडे दिन की चेतावनी
  • 02 फरवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में और 03 फरवरी को अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है।
  •  01-03 फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से या अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है।
  • 01 और 02 फरवरी को ओडिशा में सुबह के समय कुछ घंटों के लिए अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने सकती है। 01 फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में भी यही स्थिति रह सकती है। 
  • अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति की अनुमान नहीं है।  
  • अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीत लहर का अनुमान नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed