फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast today Delhi NCR, Gujarat, Rajasthan, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh mausam ka hall

weather today: राजस्थान-गुजरात और मध्य प्रदेश में सताएंगी गर्म हवाएं, जानें क्या है आपके यहां मौसम का हाल 

Tue, 26 Apr 2022 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Apr 2022 08:15 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में गुरुवार से लगातार तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं गुजरात में पारा 43 डिग्री, मध्य प्रदेश में 41 डिग्री, उत्तर प्रदेश में 43 डिग्री, राजस्थान में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Weather forecast today Delhi NCR, Gujarat, Rajasthan, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh mausam ka hall
मौसम का हाल - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में देर रात बदले मौसम और बूंदाबांदी के बाद आंधी-तूफान से भले ही कुछ पल की राहत मिली हो, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और बिहार में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। यहां पहले से ही तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज भी गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। गुरुवार यानी 28 अप्रैल से यहां फिर से गर्म हवाएं लोगों को परेशान करना शुरू कर देंगी और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में आज तापमान और भी ज्यादा ऊपर चढ़ेगा। यहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में तापमान 41 डिग्री, तो उत्तराखंड में 39 डिग्री के आसपास बना रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


दिल्ली में यलो अलर्ट 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी मौसम साफ रहने के साथ पारा चढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से विभाग ने लगातार तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो सकती है बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से चल रहीं तेज हवाएं पूर्वी भारत के मौसम में बदलाव कर सकती हैं। इन हवाओं के कारण असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय जैसे कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु व केरल में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

27 अप्रैल 

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना व केरल में आंधी तूफान। यहां 30 से 50 किमी रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं असम व मेघालय में तेज बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात जैसे राज्यों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। 

28 अप्रैल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के अलावा असम व मेघालय में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। 


29 अप्रैल
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाएं चलेंगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावनाएं हैं। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed