फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today 17 April Delhi Heat Wave Update Imd Alert Heavy Rain Today In Up And Bihar Weather News In Hindi

Weather Today: इन राज्यों में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश से तापमान में आएगी कमी, लू की चपेट में दिल्ली-एनसीआर

Sun, 17 Apr 2022 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Apr 2022 08:00 AM IST
सार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही गर्म हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इन राज्यों के कई जिलों में लू के कारण लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today 17 April Delhi Heat Wave Update Imd Alert Heavy Rain Today In Up And Bihar Weather News In Hindi
बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और गुजरात में भीषण गर्मी के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मैदानी इलाकों में चल रही गर्म हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इन राज्यों के कई जिलों में लू के कारण लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी है।

विज्ञापन


गर्मी के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, लोगों को मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनेगा, जिसके चलते 17 अप्रेल को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व चूरू जिलों में मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी के साथ हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा बूंदाबांदी व हल्की बारिश के भी आसार हैं। वहीं आज झारखंड के पूर्व व मध्य भाग में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा , अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


बिहार का मौसम
बिहार में अगले 48 घंटों में अधिकांश जिलों में पछुआ हवा तेजी से चलेगी। इससे उत्तर-पूर्व बिहार के 13 जिलों को छोड़कर शेष बिहार में लू का कहर जारी रहेगा। दोपहर के बाद तापमान 41-44 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार आगामी मानसून में देश में होगी सामान्य बारिश
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस बार भी देश में सामान्य बारिश होगी। देश में साल 2019,2020 और 2021 में भी सामान्य बारिश हुई थी। आईएमडी के अनुसार, इस साल दीर्घावधि औसत बारिश जून से सितंबर तक 99 फीसदी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed