फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast as on 5th july 2021 delhi ncr will get rain and Indian meteorological department

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर समेत इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानें आपके राज्य का हाल

Mon, 05 Jul 2021 08:28 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Jul 2021 08:28 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून के संबंध में अपडेट जारी करते हुए कहा कि सोमवार से दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना देखी जा रही है। इसके अलावा राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश पड़ सकती है।

विज्ञापन
weather forecast as on 5th july 2021 delhi ncr will get rain and Indian meteorological department
बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमित शर्मा

विस्तार

देश मे मॉनसून बहुत पहले दस्तक दे चुका है लेकिन अभी भी कई राज्यों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मौजूदा समय में देश में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई है। इसलिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में गर्मी का तापमान और बढ़ गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर खुशखबरी जारी की है।
विज्ञापन


दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो सोमवार को दिल्ली, भिवाड़ी, झज्जर, दादरी-चरखी, भिवानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और मौसम भी ठंडा रहेगा। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


राजस्थान में भी बारिश के आसार
इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार को राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में तेज बादल गरजने के साथ-साथ बारिश भी पड़ सकती है। इसके अलावा बीकानेर और जोधपुर में भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छह जुलाई यानी मंगलवार के लिए उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज की चेतावनी जारी की गई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा कि दक्षिणपश्चिम मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आठ जुलाई के बाद कई इलाकों में तेज बारिश होगी। 

आठ जुलाई से मौसम में बदलाव की संभावना

राजीवन ने ट्वीट किया, 'मानसून अपडेट: भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रारूप आठ जुलाई से दक्षिण, पश्चिम तटीय और पूर्व मध्य भारत में बारिश संबंधी गतिविधियों की वापसी, वृद्धि का संकेत देते हैं। प्रारूप 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौसम तंत्र बनने और उसके बाद सक्रिय मानसून चरण के शुरुआती संकेत भी दे रहे हैं।'

जून के शुरुआती ढाई हफ्तों में बारिश के अच्छे दौर के बाद 19 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे नहीं बढ़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है। वहीं, इस सवाल पर कि दिल्ली समेत बाकी हिस्सों में मानसून के कब तक पहुंचने की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि इन इलाकों में मानसून 11 जुलाई के आसपास तक पहुंच सकता है।

इस महीने देशभर में होगी अच्छी बारिश
जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि कुल मिलाकर इस महीने देशभर में अच्छी बारिश होगी। हालांकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य और सामान्य से कम श्रेणी की बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने कहा कि मौसम तंत्र के अभाव में सात जुलाई तक मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed