फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather changes in north india before holi, tempreature slides down

मौसम ने बदली करवट, होली से चार दिन पहले हुई बर्फबारी

Wed, 08 Mar 2017 04:51 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 08 Mar 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
weather changes in north india before holi, tempreature slides down
snowfall shimla

होली से चार दिन पहले देश के उत्तरी राज्यों के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है। देश के उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार व बुधवार को पारा काफी नीचे लुढ़क गया है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट ली। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से ठिठुरन भरी सर्दी फिर लौट आई। मंगलवार देर रात से ही राजधानी बुधवार में तेज हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन


जिसके बाद गरज के साथ जोरदार बारिश हुई जो बुधवार सु‌बह तक जारी रही। देहरादून के लगभग सभी इलाकों में बौछारें पड़ी। वहीं हरिद्वार और रुड़की में भी बुधवार सुबह से मौसम खराब रहा। बादल छाने के साथ ही छिटपुट बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल में मंगलवार देर रात फूलों की घाटी, बदरीनाथ, औली, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ और जोशीमठ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। उधर, कुमाऊं में भी अल्मोड़ा और रानीखेत में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई।  

जम्मू में दर्ज हुई 3.6 मिलीमीटर बारिश

weather changes in north india before holi, tempreature slides down
पिछले चौबीस घंटों में जम्मू में 3.6 मिलीमीटर बारिश के साथ मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में गिरावट से फिर सर्दी का अहसास हुआ है।

देर शाम को ठंडी हवाएं चलती रहीं। कटड़ा में 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। संभाग में बटोत में सबसे अधिक 17.8 मिलीमीटर बारिश हुई। आगामी मौसम में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। 

मनाली में बर्फबारी से गिरा पारा

मंगलवार सुबह से ही मनाली समेत कई स्‍थानों पर बर्फबारी हो रही है। अगले तीन दिन ओलावृष्टि हो तूफान की चेतावनी जारी की गई है। देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में मंगलवार को मार्च महीने में तीन साल बाद हिमपात हुआ है।

इससे पहले साल 2014 में मार्च महीने में यहां बर्फबारी रिकार्ड की गई थी। मनाली के अलावा रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, केलांग और किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा समेत जिला कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, मनाली में 12 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 20 सेंटीमीटर, कोकसर में 15 सेंटीमीटर, सिस्सू, उदयपुर, गोंधला तथा खंगसर में छह-छह सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। प्रदेश के मैदानी जिलों कांगड़ा और ऊना के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed