फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Severe cold in North India, rain in northern and Southern part of india may occur in 24 to 36 hours

Weather Alert: उत्तर भारत में भीषण ठंड के आसार, इन क्षेत्रों में 24 से 36 घंटों में हो सकती है बारिश

Sun, 29 Nov 2020 08:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Nov 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
Weather Alert: Severe cold in North India, rain in northern and Southern part of india may occur in 24 to 36 hours
ठंड - फोटो : अमर उजाला

चक्रवात निवार के गुजरने के बाद अब उसका भारत के कई राज्यों में असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। दक्षिणी राज्यों को लेकर बताया गया है कि यहां एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई, उसी तरह दिसंबर की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने वाली है। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार से रविवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण इन क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी का आगमन होने वाला है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी भी मैदानी इलाकों के लिए शीतलहर के साथ मुसीबत लाने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक और चक्रवात
वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन चुका है। जो आने वाले 36 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। अगले 24 घंटे में इसके अधिक ताकतवर होने की संभावना है। 

इससे एक बार फिर दक्षिण भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि एक दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में दो और तीन दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। 

गुलमर्ग और पहलगाम में हुई बर्फबारी
मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी के अगले सप्ताह रुकने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की-रिसॉर्ट में रात के दौरान चार इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में लगभग एक इंच बर्फ दर्ज की गई।  


उत्तर भारत में जारी शीतलहर का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में 27-28 नवंबर से हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। माउंट आबू में शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed