{"_id":"5d6f7f468ebc3e93c125f169","slug":"we-should-understand-why-people-voted-for-modi-said-shashi-tharoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की प्रशंसा नहीं कर रहा, हमें ये समझना होगा कि लोगों ने भाजपा को वोट क्यों दिया: थरूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी की प्रशंसा नहीं कर रहा, हमें ये समझना होगा कि लोगों ने भाजपा को वोट क्यों दिया: थरूर
Wed, 04 Sep 2019 02:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:39 PM IST
सार
- शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान के पीछे की वजह बताई है।
- उन्होंने कहा कि हमें ये समझना चाहिए कि क्यों लोगों ने मोदी को वोट दिया।
- हमें 2014 और 2019 में 19 फीसदी वोट मिले थे।
- वो लोग जो हमें वोट देते थे, उन्होंने भाजपा को वोट दिया।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि "मैंने क्या कहा था कि हमारा सिद्धांत होना चाहिए कि हमें ये समझना होगा कि क्यों लोगों ने मोदी को वोट दिया।
विज्ञापन
हमें 2014 और 2019 में 19 फीसदी वोट मिले थे। मोदी के नेतृत्व में भाजप को 2014 में 31 फीसदी और 2019 में 37 फीसदी वोट मिले। वो लोग जो हमें वोट देते थे, उन्होंने भाजपा को वोट दिया।"
विज्ञापन
थरूर ने आगे कहा, "जब आपको समझ नहीं आएगा कि वो क्यों गए, तो आप कैसे उन्हें वापस लाएंगे? मैं कहता हूं चलो पता लगाते हैं। मैं श्री मोदी की प्रशंसा नहीं कर रहा हूं, मैं कह रहा हूं समझें कि इन वोटों को किसने आकर्षित किया। हमें स्वीकार करना चाहिए कि क्या सही किया गया है, गलतियों और असफलताओं का पता लगाएं और फिर खुद को बेहतर करें।"
विज्ञापन
S Tharoor: When you don't understand why they left,how can you bring them back? I said let's figure out. I'm not praising Mr Modi,I'm saying let's understand what attracted these votes.We must acknowledge what's been done right,point out mistakes&failings&then do better ourselves https://t.co/RgOuooyF6M
— ANI (@ANI) September 4, 2019
बता दें हाल ही में थरूर में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 2014 के 31 प्रतिशत के मुकाबले भाजपा का मत प्रतिशत 2019 में 37 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। पार्टी के तौर पर कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि क्यों उसे महज 19 फीसदी वोट ही मिले। मोदी ने तारीफ करने लायक बहुत कम काम किया है लेकिन इसके बावजूद वह देशभर में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहे हैं।
थरूर ने कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं, मैं छह साल से यह दलील देते आ रहा हूं कि मोदी जब भी कुछ अच्छा कहते हैं या सही चीज करते हैं तो उनकी तारीफ करनी चाहिए। ऐसा करने के बाद जब हम उनकी गलतियों की आलोचना करेंगे तो हमारी बात की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
मैं विपक्ष के उन लोगों का स्वागत करता हूं जो मेरे विचार से मिलती-जुलती बात कर रहे हैं। पिछले दिनों एक ट्वीट का जवाब देते हुए थरूर ने प्रधानमंत्री की तारीफ की थी। जिसके बाद उन्हें कांग्रेस ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था।