फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'We killed the terrorists by entering 100 km inside, Amit Shah said on Operation Sindoor in gujarat

Gujarat: '100 किमी अंदर घुसकर आतंकियों को मारा, परमाणु बम की धमकी से नहीं डरे', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

Sat, 17 May 2025 08:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर Published by: बशु जैन Updated Sat, 17 May 2025 08:06 PM IST
सार

गांधीनगर में अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने आतंकियों को सबक सिखाया है। आतंकियों को पता चल गया है कि अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा। 

विज्ञापन
'We killed the terrorists by entering 100 km inside, Amit Shah said on Operation Sindoor in gujarat
अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भारतीय सैन्य बलों की सराहना की। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट किया। पाकिस्तान ने हमें परमाणु बम की धमकी दी। उन्हें लगता था कि हम डर जाएंगे। लेकिन हमारी सेना, नौसेना और वायुसेना ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया है कि पाकिस्तान के होश उड़ गए। आज पूरी दुनिया हमारी सेना के धैर्य और पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है। मैं हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करता हूं।
विज्ञापन

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पूरी पश्चिमी सीमा पर हमला करने का दुस्साहस किया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी वायु रक्षा प्रणाली इतनी उत्तम हो गई है कि कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत की भूमि तक नहीं पहुंच पाया। 100 से अधिक आतंकवादियों को मारने के बाद भी पाकिस्तान सोच में ही था और हमने उनके 15 हवाई ठिकानों पर हमला कर दिया, लेकिन हमने उनके लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हमने उनकी हवाई हमले की क्षमता को नष्ट कर दिया। 

ये भी पढ़ें: अंतिम लड़ाई में बारूद बिछा रहे नक्सली, सीआरपीएफ ने निकाला 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' का तोड़


गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया। जो लोग कई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।वे सियालकोट और अन्य आतंकवादी शिविरों में छिपे हुए थे, उन सबको हमारे बम के धमाकों की गूंज ने एक स्पष्ट संदेश भेजा है  कि अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 24 घंटे सतर्क रहता है 'मल्टी एजेंसी सेंटर', रॉ-सेना-सीएपीएफ सहित ये एजेंसियां साझा करती हैं इनपुट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से पीएम मोदी ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया। हमने नौ ऐसे स्थलों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था और उनके ठिकाने थे। आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उसने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक के शिविरों को नष्ट कर दिया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेथापुर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed