Gujarat: '100 किमी अंदर घुसकर आतंकियों को मारा, परमाणु बम की धमकी से नहीं डरे', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह
गांधीनगर में अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने आतंकियों को सबक सिखाया है। आतंकियों को पता चल गया है कि अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट किया। पाकिस्तान ने हमें परमाणु बम की धमकी दी। उन्हें लगता था कि हम डर जाएंगे। लेकिन हमारी सेना, नौसेना और वायुसेना ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया है कि पाकिस्तान के होश उड़ गए। आज पूरी दुनिया हमारी सेना के धैर्य और पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है। मैं हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करता हूं।
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat | Union Home Minister Amit Shah says, "When Pakistan dared to attack the entire Western border, but under the leadership of PM Modi, our Air Defence System has become so perfect that none of the missiles or drones reached India's land. After killing… pic.twitter.com/9d88aOChKZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 17, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पूरी पश्चिमी सीमा पर हमला करने का दुस्साहस किया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी वायु रक्षा प्रणाली इतनी उत्तम हो गई है कि कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत की भूमि तक नहीं पहुंच पाया। 100 से अधिक आतंकवादियों को मारने के बाद भी पाकिस्तान सोच में ही था और हमने उनके 15 हवाई ठिकानों पर हमला कर दिया, लेकिन हमने उनके लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हमने उनकी हवाई हमले की क्षमता को नष्ट कर दिया।
ये भी पढ़ें: अंतिम लड़ाई में बारूद बिछा रहे नक्सली, सीआरपीएफ ने निकाला 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' का तोड़
गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया। जो लोग कई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।वे सियालकोट और अन्य आतंकवादी शिविरों में छिपे हुए थे, उन सबको हमारे बम के धमाकों की गूंज ने एक स्पष्ट संदेश भेजा है कि अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 24 घंटे सतर्क रहता है 'मल्टी एजेंसी सेंटर', रॉ-सेना-सीएपीएफ सहित ये एजेंसियां साझा करती हैं इनपुट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से पीएम मोदी ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया। हमने नौ ऐसे स्थलों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था और उनके ठिकाने थे। आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उसने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक के शिविरों को नष्ट कर दिया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेथापुर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.