{"_id":"58a549064f1c1bcd57d8443d","slug":"we-are-in-the-beginning-of-era-where-data-is-the-new-oil-mukesh-ambani","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा ही भविष्य का 'नया तेल', भारतीय बाजार पर ध्यान दें IT कंपनियांः अंबानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डाटा ही भविष्य का 'नया तेल', भारतीय बाजार पर ध्यान दें IT कंपनियांः अंबानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 17 Feb 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
फाइलः मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में चल रहे तीन दिवसीय नॉसकॉम इंडिया लीडरशिप फोरम को संबोधित करते हुए उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 'डाटा' को भविष्य का नया 'तेल' बताया। उन्होंने कहा, 'यह नए युग की शुरुआत है जहां डाटा ही नया तेल है। इस नए स्त्रोत में भारत के पास एडवांटेज होगा।' बता दें कि पूरी दुनिया में तेल (डीजल, पेट्रोल) के व्यापार को लेकर सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा है।
अंबानी ने स्थानीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को सलाह देते हुए कहा कि 'इंडस्ट्री अमेरिकी राष्ट्रपति के रुख को एक बिन मांगे वरदान के रूप में स्वीकार करें और भारतीय बाजार पर ध्यान दे।'
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा कि 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। हमें व्यापार के लिए खुला रहना होगा और उस दुनिया में बदलावों से प्रभावित नहीं होना चाहिए जहां दीवारें खड़ी की जा रही हैं।'
गौरतलब है कि नॉसकॉम ने अपने वार्षिक वृद्धि के अनुमानों की घोषणा को मई 2017 के लिए टाल दिया है क्योंकि यह उद्योग ट्रंप की नीतियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहता है। नॉसकॉम, भारतीय सॉफ्टवेयर और सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनियों का मंच है।
विज्ञापन
We are in the beginning of era where data is the new oil. India, in this resource, will have advantage: Mukesh Ambani at NASSCOM's ILF event pic.twitter.com/Dcw7c2GLD4
— ANI (@ANI_news) February 15, 2017विज्ञापन