{"_id":"5c5b6dc1bdec2273667914c0","slug":"we-are-committed-to-doing-business-in-the-indian-market-walmart","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार में कारोबार करने के लिए हम प्रतिबद्ध : वॉलमार्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय बाजार में कारोबार करने के लिए हम प्रतिबद्ध : वॉलमार्ट
Thu, 07 Feb 2019 04:59 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका की प्रमुख रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय बाजार में कारोबार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही वह ई-कॉमर्स सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीतियों में सरकार द्वारा किए बदलाव के बाद भी सकारात्मक है। घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर का निवेश करने वाली अमेरिका रिटेल कंपनी का यह बयान वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट के बाद आया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि नई एफडीआई नीति लागू होने से परेशान वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट को बेच सकती है।
विज्ञापन
वॉलमार्ट एशिया एवं कनाडा के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष डिर्क वैन डीन बर्गी ने कहा कि भारत के लिए वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता मजबूत एवं लंबे समय के लिए है। नियमों में हालिया बदलाव के बावजूद कंपनी भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी रोजगार पैदा करने, छोटे कारोबारियों एवं किसानों को समर्थन देने, वॉलमार्ट के वैश्विक बाजारों में भारतीय निर्यात बढ़ाने समेत ग्राहकों को बेहतर सेवा देने, टिकाऊ आर्थिक वृद्धि करने और देश के लिए लाभ पर ध्यान देना जारी रखेगी।
विज्ञापन