फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water level of rivers started decreasing in Assam, situation is gradually improving, 2.6 lakh people affected

Assam Floods: असम में कम होने लगा नदियों का जलस्तर, धीरे-धीरे सुधर रहे हालात, 2.6 लाख लोग अभी भी प्रभावित

Mon, 09 Jun 2025 11:39 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Mon, 09 Jun 2025 11:39 AM IST
सार

असम के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घट रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है। यहां 741 गांव जलमग्न हैं और असम में 6,311.16 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है।

विज्ञापन
Water level of rivers started decreasing in Assam, situation is gradually improving, 2.6 lakh people affected
असम में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर में मानूसनी बारिश अब थमने लगी है। बाढ़ प्रभावित असम में भी हालात सुधर रहे हैं। नदियों के जलस्तर में कमी आई है। इसके अलावा राज्य के छह जिलों के करीब 2.6 लाख लोग अभी भी बाढ़ से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्यों में मानसूनी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 19 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी घट रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है। अगर आज बारिश नहीं हुई तो हमें उम्मीद है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्थिति में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कहीं हिरोइन ने दोस्त के किए 300 टुकड़े; कहीं बेटी ने पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काटा
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसडीएमए ने रविवार को कहा था कि कामरूप जिले में तीन और लोगों की जान चली गई तथा छह जिलों में लगभग 2.6 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। इसके बाद राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या  बढ़कर 26 हो गई है।


अफसरों ने कहा कि श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 1.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। इसके बाद हैलाकांडी में लगभग 52,000 और कछार में 36,000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। प्रशासन चार जिलों में 130 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र संचालित कर रहा है। साथ ही 24,908 विस्थापित लोगों की मदद की जा रही है। अफसरों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाढ़ पीड़ितों के बीच 262.2 क्विंटल चावल, 46.02 क्विंटल दाल, 21.2 क्विंटल नमक और 2,122.53 लीटर सरसों का तेल वितरित किया है।

ये भी पढ़ें: भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरे यात्री, तीन की मौत की आशंका; कई घायल भी बताए जा रहे

741 गांवों में भरा पानी
एएसडीएमए ने कहा कि मौजूदा समय में 741 गांव जलमग्न हैं और असम में 6,311.16 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है। कई जिलों में बाढ़ से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल कोई भी नदी खतरे के स्तर से ऊपर नहीं बह रही है। वहीं राज्य में 1,44,597 से अधिक पालतू पशु और मुर्गियां प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed