फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   water in chitwan of nepal is costing people hundred rupees per bottle

यहां सौ रुपए में मिल रहा है एक बोतल पानी, खाने के हैं लाले

Tue, 28 Jun 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली Updated Tue, 28 Jun 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
water in chitwan of nepal is costing people hundred rupees per bottle
स्थानीय व्यापारी सौ-सौ रुपए में दे रहे पानी की बोतल।

नेपाल के चितवन जिले के भूस्खलन से दूसरे दिन भी भैरहवां- काठमांडू मार्ग बंद रहा। वहीं सोनौली सीमा से काठमांडू जाने वाले वाले वाहन वापस लौट आए। मुगलिंग समेत आस पास के होटलों में अब खाने को कुछ नहीं है। मौके का लाभ उठा कर स्थानीय व्यापारी पानी सौ रुपये बोतल बेच रहे हैं। यात्री बेहाल और घर जाने को चिंतित दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है की रास्ता साफ करने के लिए पुलिस के साथ सीमा बल के जवान भी लगे हैं। लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने के बाद फिर गिर गया है। जिसे दस घंटे में साफकर लिया जाएगा।

विज्ञापन


 चितवन पुलिस उपाधीक्षक शंभू हमाल ने बताया की काठमांडू जाने वाले मार्ग पर  पहाड़ों से टूट कर मलबा गिर जा रहा है। सभी देशी विदेशी यात्री सुरक्षित हैं। खाने-पीने के सामानों की दिक्कत हो रही है। स्थानीय व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि सभी से उचित मूल्य पर सामान बेचें। जल्द रास्ता चालू हो जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार की भोर से ही मार्ग बंद है। इससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। इसमें भारतीय यात्री समेत हजारों लोग फंसे है। मार्ग अवरुद्ध होने से सोमवार को सोनौली बॉर्डर से एक भी वाहन काठमांडू के लिए रवाना नहीं हुए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी को उस मार्ग से जाने नहीं दे रही है। काफी दूर से आए यात्री उदास होकर सीमा से ही वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed