फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   water comes out from the well after forty years

40 साल बाद कुएं से निकला 'चमत्कारी' पानी, रहस्य गहराया

Sat, 18 Jun 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) Updated Sat, 18 Jun 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
water comes out from the well after forty years
पुराने कुएं से निकला पानी।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जंक्शन के गांव सिकंदरपुर के बाद अब सादाबाद के गांव एदलपुर में बरी के पेड़ के नीचे बने कुएं में 40 साल बाद अचानक पानी आने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को कुएं में पानी आने के बाद कुएं पर आसपास के कई गांवो के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। कोई इसे अंधविश्वास बता रहा था तो कोई चमत्कार।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव के जब कुछ लोग कुएं के आसपास थे, तो उन्होंने देखा कि 40 साल से सूखे पड़े कुएं में पानी भरा हुआ है और धीरे-धीरे यह पानी ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। यह देखकर पूरे गांव में कुएं में पानी आने का हल्ला मच गया। कुछ ही देर में कुएं में पानी आने की बात आसपास के गांव में भी फैल गई। सुबह से लेकर शाम तक यहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। साधु-संतों ने यहां अपना डेरा जमा लिया और प्रसादी का वितरण भी शुरू हो गया। यह साधु इसे भगवान का चमत्कार बता रहे थे, लेकिन पढ़ी-लिखी युवा पीढ़ी इसे मात्र अंधविश्वास बता रही थी। 
विज्ञापन


आज सुबह जब में आया और कुएं में झांककर देखा तो कुएं में पानी था। कुएं में पानी आने की बात उन्होंने गांव वालों को भी बताई। 
-चंद्रमुनि बाबा, साधु

पिछले 40 साल से सूखा पड़ा था। किसी जमाने में कुएं के ऊपर प्याऊ लगा करती थी। सूखा पड़ने के बाद प्याऊ बंद हो गई थी। अचानक इस कुएं में पानी आना चमत्कार से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमवीर सिंह, ग्रामीण। 

कुएं के आसपास निश्चित रूप से कोई पानी का स्रोत रहा होगा, जोकि कुएं के जल स्तर से इंटर कनेक्ट हो गया होगा, जिससे कुएं का वाटर लेवल बढ़ा है और उसमें पानी आ गया है। यह भी हो सकता है कि वर्तमान में जमीन के अंदर भूगर्भीय परिवर्तन हो रहे हैं, जिससे कुएं का जल स्तर बढ़ा हो, फिर भी यह भूगर्भ जल सर्वेक्षण विभाग द्वारा जांच का विषय हो सकता है।
-पीके अग्रवाल, सहायक अभियंता लघु सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed