फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Was Revanth Reddy's choice for the BJP? Telangana MP makes shocking claim about Congress CM

क्या BJP थी रेवंत रेड्डी की पसंद?: कांग्रेसी CM पर तेलंगाना के सांसद का चौंकाने वाला दावा, निष्ठा पर उठाए सवाल

Wed, 27 May 2026 10:04 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, हैदराबाद
आईएएनएस, हैदराबाद Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 27 May 2026 10:04 AM IST
सार

तेलंगाना के एक भाजपा सांसद ने चौंकाने वाला दावा किया। सांसद का कहना है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक बार भाजपा में जाने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लोग किसी के लिए वफादार नहीं रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Was Revanth Reddy's choice for the BJP? Telangana MP makes shocking claim about Congress CM
भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री रेड्डी के बारे में किया दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने बुधवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास ऐसी जानकारी है, जिससे पता चलता है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से कांग्रेस में शामिल होने से पहले एक बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर विचार किया था। इसके  साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा नेता किसी के प्रति वफादार नहीं हो सकता।

विज्ञापन

 

‘शुभेंदु अधिकारी’ जैसा व्यवहार कर सकते
ये टिप्पणियां अरविंद के उस आरोप के एक दिन बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस पार्टी के साथ ‘शुभेंदु अधिकारी’ जैसा व्यवहार कर सकते हैं। अरविंद ने हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा था 'मैं भाजपा में एक छोटा कार्यकर्ता हूं, इसलिए मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन जिस तरह पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। उसी तरह रेवंत रेड्डी भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ वैसा ही संबंध बनाने की कोशिश कर रहे होंगे।'

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Indian Navy: हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने दिखाया पराक्रम, समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऐसा व्यक्ति किसी के प्रति वफादार नहीं रह सकते'

आईएएनएस से बात करते हुए इस मुद्दे पर आगे प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद ने कहा कि रेवंत रेड्डी अतीत में कई राजनीतिक दलों को बदल चुके हैं, इसलिए उनकी भविष्य की राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा 'यह रेवंत का मॉडल है। मैं इसे असम मॉडल, पश्चिम बंगाल मॉडल या कोई और मॉडल नहीं कहूंगा। रेवंत बीआरएस में थे। वह टीडीपी में गए, फिर कांग्रेस में। मेरे पास कुछ जानकारी है... कांग्रेस में जाने से पहले वह भाजपा मेंं आने का विचार कर रहे थे। इसलिए, ऐसा व्यक्ति किसी के प्रति वफादार नहीं रह सकता। हम कुछ कह नहीं सकते। हो सकता है वे कोई और पार्टी अपना लें'।

पार्टी के स्वीकार करने पर क्या कहा?
जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा भविष्य में रेवंत रेड्डी के पार्टी में शामिल होने पर उन्हें स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा, 'यह पार्टी के उच्च कमान पर निर्भर करता है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। लेकिन आम तौर पर, भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी है।  जब कुछ लोग आते हैं, तो वह स्वीकार कर लेते हैं। ज्यादातर मामलों में, वह स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन  यह पार्टी के उच्च कमान का निर्णय होता है।



यह भी पढ़ें- पंडित नेहरू की पुण्यतिथि: देश के पहले प्रधानमंत्री को पीएम ने किया याद, वीडियो साझा कर बोली कांग्रेस- डरो मत


सांसद ने क्या आरोप लगाया?
अरविंद ने 26 मई को जगतियाल डिपो में कार्यरत तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (टीजीएसआरटीसी) के एक बस चालक, बी. अशोक को ड्यूटी से हटाए जाने को लेकर रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार की आलोचना भी की। यह कार्रवाई तब की गई जब चालक ने कथित तौर पर ईंधन की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वह इसके बजाय संकटग्रस्त किसानों से धान और मक्का की खरीद पर ध्यान केंद्रित करें। भाजपा सांसद ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार पर आरटीसी चालक के खिलाफ अहंकार और मनमानी करने का आरोप लगाया।

अरविंद ने कहा, 'वह सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को सुझाव दे रहे थे। वह उन्हें धान की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और मक्का किसानों को उचित मूल्य देने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दे रहे थे। वे किसी की आलोचना नहीं कर रहे थे, बस सुझाव दे रहे थे। शायद उनका कृषि से जुड़ाव रहा हो या वे किसी किसान के हमदर्द हों।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed