{"_id":"6a166a39124f41127c0570be","slug":"indian-navy-timely-intervention-saves-merchant-vessel-mv-mashallah-in-indian-ocean-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने दिखाया पराक्रम, समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज को बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने दिखाया पराक्रम, समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज को बचाया
Wed, 27 May 2026 09:21 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 27 May 2026 09:21 AM IST
सार
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में फिर से अपने दबदबे को साबित करते हुए एक और व्यापारिक जहाज को लुटने से बचाया है। भारतीय नौसेना ने समय पर दखल देते हुए समुद्री लुटेरों को भागने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के हमले को किया नाकाम
- फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना ने एक बार फिर हिंद महासागर में अपने दबदबे का नमूना पेश किया और एक व्यापारिक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया। दरअसल नौसेना को सूचना मिली कि पश्चिमी हिंद महासागर इलाके में एक व्यापारिक जहाज एमवी माशाअल्लाह पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया है। सूचना मिलते ही नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की और अपने युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता को रवाना किया। आईएनएस कोलकाता ने मौके पर पहुंचकर समुद्री लुटेरों के हमले को नाकाम कर दिया। जिसके बाद समुद्री लुटेरे भागने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने दी ऑपरेशन की जानकारी
भारतीय नौसेना
- फोटो : एक्स/ भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। नौसेना ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें संदिग्ध समुद्री लुटेरों की नौका को दिखाया गया है, जिसे भारतीय नौसेना के जवानों से भरी नौका ने घेरा हुआ है। नौसेना ने पोस्ट में लिखा कि हिंद महासागर में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाली सेना के रूप में भारतीय नौसेना व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा, समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाने और समुद्री आवागमन को मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंद महासागर और अदन की खाड़ी में बढ़ी समुद्री लुटेरों की सक्रियता
भारतीय नौसेना की कार्रवाई
- फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना
हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई में भारतीय नौसेना कितनी तत्पर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नौसेना ने समुद्री डकैती और ड्रोन विरोधी अभियानों के लिए छह युद्धपोत तैनात किए हैं। नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी में भी समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चला चुकी है।
हाल के वर्षों में पश्चिमी हिंद महासागर और अदन की खाड़ी के आसपास समुद्री डकैती की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में भारतीय नौसेना लगातार अपने युद्धपोतों और समुद्री निगरानी संसाधनों की तैनाती कर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। आईएनएस कोलकाता की यह कार्रवाई भारतीय नौसेना की त्वरित संचालन क्षमता और समुद्री सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है नौसैनिक बल समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वहीं विभिन्न अवसरों पर स्वयं नौसेना प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि आज समुद्री चुनौतियां एक देश तक सीमित नहीं हैं। चाहे फिर वह समुद्री डकैती हो, तस्करी, आतंकवाद या प्राकृतिक आपदा। उनका कहना है कि इनसे निपटने के लिए साझा रणनीति और संयुक्त कार्रवाई जरूरी है।