फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warfare becoming networked, digitised, intelligent; human-machine combat possible: CDS Chauhan

CDS: जनरल अनिल चौहान बोले- भविष्य के युद्ध परिणाम तय करेगी तकनीकी, मानव और मशीनों के बीच मुकाबला संभव

Fri, 28 Feb 2025 06:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Feb 2025 06:33 PM IST
सार

CDS: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भविष्य के युद्धों में तेज नेटवर्क, डिजिटल प्रणाली और तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना डेटा-केंद्रित और तकनीकी आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहती है।

विज्ञापन
Warfare becoming networked, digitised, intelligent; human-machine combat possible: CDS Chauhan
जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार कहा कि भविष्य के युद्ध के परिणाम तय करने में तेज नेटवर्क, डिजिटल प्रणाली और तकनीकी अहम भूमिका निभाएगी। जनरल चौहान यहां चाणक्य संवाद सम्मेलन में 'भारत 2047: युद्ध में आत्मनिर्भरता' विषय पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होने कहा कि डाटा केंद्रित युद्ध में नेटवर्क सुरक्षा, डाटा प्रवाह में देरी, आर्टिफिशियल इंटलिजेंस का उपयोग और डाटा संग्रहण और विश्लेषण शामिल हैं। 

विज्ञापन


तकनीक आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहती है सेना
रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के ट्रेंड का जिक्र करते हुए जनरल चौहान ने कहा कि यह भविष्य में इंसानों और मशीनों के बीच युद्ध की संभावना पेश करता है। भारतीय सेना भविष्य में डाटा केंद्रित और तकनीकी आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहती है। 
विज्ञापन


थिएटर कमान की अवधारणा पर क्या बोले सीडीएस
सीडीएस ने थिएटर कमान की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि यह सैनिकों की तैयारी और उनके उपयोग को अलग करने का प्रयास है। अब तक दोनों जिम्मेदारियों सेवा मुख्यालय या सेवा प्रमुखों के पास थीं। वह भर्ती, प्रशिक्षण, उपकरण अधिग्रहण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे। तो सैनिकों की तैयारी और उनके उपयोग की जिम्मेदारी एक की ही थी। अब हम इसे अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। हम थिएटर कमांडर नियुक्त कर रहे हैं, जो कई क्षेत्रों में अभियानों को संभाल संके, जिसमें अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र का समर्थन भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'ड्रोन तकनीकी में प्रगति से बढ़ेगी युद्ध की गति'
जनरल चौहान ने कहा कि अन्य देशों को थिएटर कमान को लागू करने में बहुत समया लगा, जबकि भारत निचले स्तर से उच्त स्तर की प्रक्रिया अपना रहा है, जिससे प्रक्रिया तेजी से हो रही है। उन्होंने कहा, हमारा ही एकमात्र देश है जो निचले स्तर से उच्च स्तर तक के दृष्टिकोण को अपनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, भविष्य के युद्धों में डाटा का विश्लेषण करके तेज और सही निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीकी में प्रगति से युद्ध की गति भी बढ़ सकती है। 


सीडीएस ने कहा, आपके पास कई प्रकार के हथियार हो सकते हैं, जो छोटे से बड़े आकार के हो सकते हैं और धीमी से तेज गति से चल सकते हैं। इन सभी को बुद्धिमानी से नियंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि ये लगभग अदृश्य और अज्ञात होते हैं, इनको निशाना बनाना काफी मुश्किल है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed