फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wage code bill will be approved by Cabinet likely next week labour reforms in India

समान वेतन नियम को लागू करने की तैयारी में सरकार, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी

Mon, 24 Jun 2019 10:01 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Jun 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
wage code bill will be approved by Cabinet likely next week labour reforms in India
श्रम कानून - फोटो : Social Media
केंद्र सरकार जल्द ही श्रमिक वर्ग के लिए समान वेतन संहिता विधेयक को लागू कर सकती है। इस विधेयक को श्रम मंत्रालय अगले सप्ताह कैबिनेट के सामने मंजूरी के लिए पेश कर सकता है। इससे देश भर के श्रमिक वर्गो को फायदा होगा। 
विज्ञापन


श्रम कानूनों में सुधार को लिए वेतन संहिता विधेयक को 10 अगस्त 2017 को 16वीं लोकसभा में पेश किया गया था। इसके बाद 21 अगस्त 2017 को यह बिल संसद की स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया। जिसके बाद कमेटी ने 18 दिसंबर 2018 को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी थी। लेकिन, 16वीं विधानसभा के भंग होने के कारण यह विधेयक पास नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


अब इस विधेयक को संसद के किसी भी सदन में पेश करने से पहले श्रम मंत्रालय को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी लेना आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस विधेयक को इसी सत्र में पारित करवाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विधेयक में प्रावधान है कि केंद्र सरकार रेलवे, खनन जैसे कुछ क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करेगी, जबकि राज्य न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने के लिए स्वतंत्र होंगे। विधेयक के ड्रॉफ्ट में कहा गया है कि न्यूनतम मजदूरी को हर पांच साल में संशोधित किया जाएगा।

पुराने 44 कानूनों की जगह लेंगी चार नई संहिताएं

श्रम मंत्रालय इस विधेयक के जरिए पुरानी हो चुकी 44 कानूनों को खत्म करने की तैयारी में है। इनकी जगह चार नई संहिताएं लागू होंगी। ये चार संहिताएं वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा एवं कल्याण और औद्योगिक संबंध हैं। 

वेतन संहिता विधेयक लागू होने से ये कानून होंगे निष्क्रिय

wage code bill will be approved by Cabinet likely next week labour reforms in India
श्रम कानून
  • मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936
  • न्यूनतम मजदूरी कानून 1948
  • बोनस भुगतान कानून 1965
  • समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed