फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wage code bill: Cabinet can give approval next week

वेज कोड बिल: अगले सप्ताह कैबिनेट दे सकती है मंजूरी

Mon, 24 Jun 2019 12:54 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 24 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wage code bill: Cabinet can give approval next week
सांकेतिक तस्वीर

श्रम मंत्रालय अगले सप्ताह वेतन संहिता विधेयक (वेज कोड बिल) को कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रख सकता है। एक सूत्र ने बताया, मंत्रालय विधेयक को संसद के मौजूदा सत्र में ही पारित कराना चाहता है। पिछली लोकसभा के भंग होते ही यह विधेयक निरस्त हो गया था। अब मंत्रालय को इसे संसद में पेश करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट इसे अगले माह मंजूरी दे सकती है।  इस महीने की शुरुआत में ही श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा था कि मंत्रालय का इस विधेयक को मौजूदा संसद सत्र में पारित कराने पर जोर रहेगा।  
विज्ञापन


पूर्व में यह विधेयक 10 अगस्त 2017 को लोकसभा में पेश हुआ था। इसके बाद 21 अगस्त 2017 को इसे संसद की स्थायी समिति के पास भेज दिया। पैनल ने पिछले साल 18 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन संहिता विधेयक सरकार द्वारा बनाई चार संहिताओं में से एक है। यह चार संहिताएं पुराने 44 श्रम कानूनों का स्थान लेंगी। सरकार ने यह कदम व्यापार सुविधा बढ़ाने और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए उठाया है। चारों संहिताएं वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा व कल्याण और औद्योगिक संबंध के लिए कार्य करेंगी।


वेज कोड बिल वेतन भुगतान कानून 1936, न्यूनतम वेतन कानून 1948, बोनस भुगतान कानून 1965 और समान पारिश्रमिक कानून 1976 की जगह लेगा।

इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार रेलवे और खनन समेत कुछ निश्चित सेक्टरों के लिए न्यूनतम वेतन तय करेगी। राज्य सरकारें रोजगार की अन्य श्रेणियों के लिए न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए स्वतंत्र होंगी। बिल के मसौदे में न्यूनतम वेतन को हर पांच साल में संशोधित करने का प्रावधान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed