Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vyommitra will reach sky before Gaganyaan ISRO Gaganyaan mission in 2025

Gaganyaan: गगनयान से पहले व्योममित्र छुएगा आसमान, इसरो का मुख्य मिशन 2025 में, पर पहले रोबोट को भेजा जाएगा

Mon, 05 Feb 2024 06:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Feb 2024 06:43 AM IST
सार

विज्ञान-प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में जुटा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संस्कृत शब्द व्योम (अंतरिक्ष) व मित्र को जोड़कर रोबोट को नाम दिया है। इसे अंतरिक्ष यात्री की तरह ही भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Vyommitra will reach sky before Gaganyaan ISRO Gaganyaan mission in 2025
ISRO - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत गगनयान मिशन की तैयारियों के तहत रोबोट व्योममित्र को इस वर्ष की तीसरी तिमाही में अंतरिक्ष में भेजेगा। रोबोट को महिला अंतरिक्ष यात्री की शक्ल दी गई है। मुख्य गगनयान मिशन अगले साल 2025 में भेजा जाएगा। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिन के लिए पृथ्वी से 400 किमी ऊंचाई पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञान-प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में जुटा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संस्कृत शब्द व्योम (अंतरिक्ष) व मित्र को जोड़कर रोबोट को नाम दिया है। इसे अंतरिक्ष यात्री की तरह ही भेजा जाएगा। इसका काम मानकों के अनुरूप मिशन के प्रदर्शन पर नजर रखना होगा। गड़बड़ी मिलने पर रोबोट चेतावनी देगा। इससे मुख्य मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया, व्योममित्र रोबोट छह पैनल संचालित करने की क्षमता रखता है। इससे मिशन के दौरान मानव के लिए जरूरी व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। जीवनरक्षक प्रणाली भी बेहतर बनाई जा सकेगी। इससे पहले, इसरो ने 21 अक्तूबर को परीक्षण वाहन उड़ान को परखने के लिए टीवी डी1 का परीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed