सुप्रीम कोर्ट में EC बोला- अब VVPAT वाले ईवीएम से ही होंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम की विश्वसनीयता पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में आयोग ने कहा है कि भविष्य के ज्यादात्तर चुनाव वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) और ईवीएम के साथ ही होंगे।
Election Commission files affidavit in SC stating that most likely the next election would be held with the help of VVPATs along with EVMs.
— ANI (@ANI) August 9, 2017विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी को शामिल करने के लिए कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। अदालत ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक टाल दी है।
SC was hearing several pleas seeking to include VVPATs along with EVMs in elections. The Court deferred the matter for hearing till tomorrow
— ANI (@ANI) August 9, 2017
गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उसमें लोगों को ईवीएम में छेड़छाड़ का शक है। चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकिंग का चैलेंज भी किया था, जिसमें विपक्षी ने किनारा कर लिया। वहीं जिन पार्टियों ने इसमें हिस्सा लिया था, उनका कहना था कि वह महज डेमो देखने के लिए भाग ले रहे हैं। आम चुनाव मई 2019 में होने हैं जिसके लिए वीवीपीएटी वाली ईवीएम से ही चुनाव कराने की मांग की जा रही है।