{"_id":"5c8d0d23bdec2214380c2c37","slug":"voters-says-after-china-move-on-masood-azhar-made-in-china-products-will-be-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल: पाठकों की राय, मसूद मामले पर चीन की हरकत के बाद 'मेड इन चाइना' उत्पादों का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोल: पाठकों की राय, मसूद मामले पर चीन की हरकत के बाद 'मेड इन चाइना' उत्पादों का करेंगे बहिष्कार
Sat, 16 Mar 2019 08:20 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में चीन ने लगातार तीसरी बार अड़ंगा लगाकर मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से बचा लिया। चीन की इस हरकत के बाद देश में चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए अपील शुरू हो गई है। इसके लिए सोशल मीडिया पर #BoycottChineseProducts और #BoycottChina ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया में लोग देशभक्ति जाहिर करते हुए चीनी सामानों को बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या मसूद मामले पर चीन की हरकत के बाद आप 'मेड इन चाइना' उत्पादों का बहिष्कार करेंगे?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,937 वोट मिले। इनमें 86.08 फीसदी (4,250 वोट) पाठकों ने कहा कि आतंकी मसूद अजहर मामले पर चीन की हरकत के बाद 'मेड इन चाइना' उत्पादों का बहिष्कार करेंगे, जबकि 13.92 फीसदी (687 वोट) पाठकों ने कहा कि आतंकी मसूद अजहर मामले पर चीन के रवैये के बाद भी 'मेड इन चाइना' उत्पादों का बहिष्कार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन