फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Vote theft' case: Burnt voter records found near Ex-BJP MLA Guttedar’s house in Aland

वोट चोरी केस: पूर्व BJP MLA के घर के पास जली हुई वोटर लिस्ट मिलने से हड़कंप, SIT ने सबूत इकट्ठा करना शुरू किए

Sat, 18 Oct 2025 06:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 06:21 PM IST
सार

कर्नाटक में पूर्व भाजपा विधायक सुभाष गुट्टेदार के घर बाहर जली हुई मतदाता सूची मिलने के बाद एसआईटी ने सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इस मामले में जल्द और पूछताछ और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगे थे।

विज्ञापन
'Vote theft' case: Burnt voter records found near Ex-BJP MLA Guttedar’s house in Aland
सुभाष गुट्टेदार, पूर्व भाजपा विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में कथित 'वोट चोरी' घोटाले की जांच कर रही एसआईटी (एसआईटी) को एक बड़ा सुराग मिला है। शनिवार को पूर्व भाजपा विधायक सुभाष गुट्टेदार के घर के पास बड़ी मात्रा में जले हुए वोटर रिकॉर्ड बरामद किए गए। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: ‘सड़कें बनाना चाहती हैं तो बना लें...’, खराब सड़क विवाद पर डीके शिवकुमार ने किरण पर किया पलटवार
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अलंद सीट पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में 'नकली फोन कॉल्स के जरिए कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए'। इसी शिकायत पर सरकार ने एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP MLA के घर के पास क्यों मिले जले रिकॉर्ड?
सुभाष गुट्टेदार के घर के बाहर जले हुए वोटर दस्तावेजों के ढेर मिलने के बाद एसआईटी ने जांच और तेज कर दी है। इससे पहले शुक्रवार को एसआईटी ने सुभाष गुट्टेदार, उनके बेटों और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे थे।


आरोपों पर सुभाष गुट्टेदार ने क्या दी सफाई?
इन आरोपों पर सफाई देते हुए पूर्व भाजपा विधायक ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'त्योहार से पहले घर की सफाई के दौरान हमारे कर्मचारियों ने बेकार कागजात बाहर फेंककर जला दिए। अगर हमारा कोई गलत इरादा होता तो हम इन्हें घर के बाहर ही क्यों जलाते? इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है।'

यह भी पढ़ें - Gorkha Issue: 'सरकार की सलाह के बिना हुई वार्ताकार की नियुक्ति', CM ममता ने पीएम मोदी से रद्द करने की मांग की

कांग्रेस पार्टी के आरोप और SIT जांच
कांग्रेस का दावा है कि अलंद सीट पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला पहले ही पकड़ा गया, जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार बी.आर. पाटिल ने चुनाव जीत लिया, और सुभाष गुट्टेदार हार गए। हालांकि मामले की जांच जारी है और एसआईटी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, जले हुए वोटर रिकॉर्ड कहां से लाए गए थे? क्या ये आधिकारिक निर्वाचन दस्तावेज थे? इन्हें जलाने का उद्देश्य क्या था?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed