{"_id":"5de7086f8ebc3e54bc048618","slug":"voluntary-retirement-scheme-of-bsnl-mtnl-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल-एमटीएनएल के 92 हजार कर्मचारियों ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, योजना बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएनएल-एमटीएनएल के 92 हजार कर्मचारियों ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, योजना बंद
Wed, 04 Dec 2019 06:44 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
bsnl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल और एमटीएनएल के 92,700 कर्मचारियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लिए जाने के साथ ही मंगलवार को यह योजना बंद हो गई। सरकार के स्वामित्व वाली दोनों दूरसंचार अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएनएल के 78,300 और एमटीएनएल के 14,378 कर्मचारियों ने इस योजना के तहत आवेदन किया।
विज्ञापन
बीएसएनएल चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने बताया, ‘सभी सर्किलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 78,300 कर्मचारियों ने अभी तक वीआरएस लिया है। यह हमारे लक्ष्य के अनुरूप ही है।’ एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि पीएसयू वीआरएस के लक्ष्य से आगे निकल गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘13,650 कर्मचारियों के लक्ष्य की तुलना में 14,378 कर्मचारियों ने वीआरएस अपना लिया है। इससे हमारा सालाना वेतन बिल 2,272 करोड़ रुपये से घटकर 500 करोड़ रुपये रह जाएगा।’
विज्ञापन