{"_id":"5f12e5e17e93ba397d37e48e","slug":"vodafone-idea-paid-1000-crore-rupees-to-department-of-telecommunications-for-adjusted-gross-revenue-agr-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर बकाए को लेकर किया और एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर बकाए को लेकर किया और एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान
Sat, 18 Jul 2020 05:36 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने शनिवार को कहा कि उसने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के सांविधिक बकाए को लेकर सरकार को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस तरह कंपनी का अब तक का कुल भुगतान 7,854 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
वोडाफोन आइडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पहली तीन किश्तों में 6,854 करोड़ रुपये जमा किये थे। इसके बाद कंपनी ने कल (17 जुलाई 2020) को एजीआर बकाया राशि को लेकर दूरसंचार विभाग को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
इसके साथ, कंपनी ने एजीआर बकाए को लेकर अब तक 7,854 करोड़ रुपये की कुल राशि का भुगतान किया है। एजीआर मामले पर उच्चतम न्यायालय ने पिछली सुनवायी में कहा था कि वोडाफोन आइडिया सहित निजी दूरसंचार कंपनियों को उचित भुगतान योजना के साथ आना चाहिए।
विज्ञापन
शीर्ष न्यायालय ने यह भी कहा था कि कंपनियों को अभी कुछ बकाये का भुगतान भी करना चाहिए ताकि पता चले कि वह पूरा भुगतान करने की नीयत रखते हैं। वोडाफोन-आइडिया के ऊपर कुल 58 हजार करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है।