फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voda-Idea and Airtel hike tariff rates apply from today

वोडा-आइडिया और एयरटेल की बढ़ी टैरिफ दरें आज से लागू, छह पैसे तो बस शुरुआत है..

Tue, 03 Dec 2019 03:48 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 Dec 2019 03:48 AM IST
सार

  • विश्लेषकों का मानना है कि खत्म हो सकता है मुफ्त इनकमिंग कॉल का दौर
  • छह पैसे प्रति मिनट चुकाने होंगे ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर
  • छह दिसंबर को नए टैरिफ का एलान करेगी जियो, राहत मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
Voda-Idea and Airtel hike tariff rates apply from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने नई टैरिफ दरें लागू कर दी हैं, जिससे ग्राहकों के खर्च में डेढ़ गुना तक इजाफा हो जाएगा। कंपनियों ने सबसे बड़ा झटका इनकमिंग कॉल पर दिया है, जहां ग्राहकों से फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) के तहत दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर छह पैसे प्रति मिनट वसूले जाएंगे। विश्लेषकों का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाली दो-तीन तिमाहियों में मुफ्त इनकमिंग कॉल का दौर पूरी तरह समाप्त हो सकता है।

विज्ञापन


एसबीआई कैपिटल सिक्योरिटीज के मुख्य शोधकर्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पहले जियो ने अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर आईयूसी चार्ज के तहत छह पैसे प्रति मिनट वसूलना शुरू किया और अब वोडाफोन आइडिया व एयरटेल ने भी एफयूपी लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वॉइस कॉल की कीमतें फिर से पूरी तरह वापस आ गई हैं। यह फिलहाल शून्य तक नहीं जा सकती, क्योंकि कंपनियां इसके लिए एफयूपी और ऑफ नेट का इस्तेमाल करती हैं। संभव है कि दूरसंचार कंपनियां अगले 6-9 महीने में अपने नेटवर्क पर भी कॉलिंग शुल्क वसूलने लगें और मुफ्त इनकमिंग कॉल का दौर पूरी तरह खत्म हो जाए।

विज्ञापन

फायदे में रह सकते हैं जियो ग्राहक

दूरसंचार क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि जियो छह दिसंबर को जब अपने नए टैरिफ का एलान करेगी, तो प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले ग्राहकों को ज्यादा राहत दे सकती है। कंपनी ने पहले भी कहा था कि हम अन्य कंपनियों से 20 फीसदी सस्ते टैरिफ देंगे, जबकि सेवाओं में 300 फीसदी बढ़ोतरी जारी रहेगी। 

इसके अलावा जियो के पास न सिर्फ सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, बल्कि 90 फीसदी ग्राहक प्रीपेड हैं जिससे कम शुल्क बढ़ाकर भी कंपनी बड़ा मुनाफा कमा सकती है। वहीं, वोडा आइडिया और एयरटेल के कुल ग्राहकों में से करीब 30 फीसदी पोस्टपेड हैं और कंपनी ने इस सेग्मेंट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

शेयर चढ़े, 33 हजार करोड़ बढ़ी पूंजी

टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद सोमवार को दूरसंचार कंपनियों के शेयर एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वोडा आइडिया, एयरटेल और जियो ने संयुक्त रूप से 33 हजार करोड़ की पूंजी जोड़ी। बीएसई पर वोडा आइडिया के शेयर 7.79 फीसदी चढ़े और कंपनी का पूंजीकरण 2,700 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसी तरह, एयरटेल के शेयरों में 3.67 फीसदी उछाल आया और कंपनी को 8,300 करोड़ का पूंजीकरण मिला। रिलायंस जियो में 2.28 फीसदी उछाल दिखा जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 22,000 करोड़ रुपये बढ़ गया।

विज्ञापन

बकाए के बोझ से दबे क्षेत्र को राहत : मूडीज

वैश्विक निवेश सलाहकार कंपनी मूडीज ने कहा है कि दूरसंचार कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने से बकाए और कर्ज तले दबे क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। मूडीज ने कहा, एयरटेल को नए टैरिफ प्लान से प्रति उपभोक्ता औसत कमाई (एआरपीयू) बढ़ाने में मदद मिलेगी और यह प्रति उपभोक्ता 128 रुपये से 10 फीसदी बढ़ सकता है, जिससे कंपनी को सालाना 50 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त मुनाफा होगा। इसी तरह अन्य कंपनियों की कमाई में भी इजाफा होगा लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इन कंपनियों को जल्द बकाया स्पेक्ट्रम भुगतान करना पड़ा तो कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed