फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vlogger arrested in Goa for hurling abuses at Bengal CM mamata banerjee and her nephew Abhishek

Goa Vlogger Arrest: व्लॉगर को पकड़ने गोवा पहुंच गई कोलकाता पुलिस, ममता बनर्जी के खिलाफ 'अपशब्द' इस्तेमाल करने का आरोप

Tue, 07 Jun 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो,पणजी
अमर उजाला ब्यूरो,पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 06:15 PM IST
सार

टीएमसी के प्रवक्ता रिजू दत्ता ने शनिवार को चितपुर पुलिस स्टेशन में व्लॉगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। व्लॉगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
Vlogger arrested in Goa for hurling abuses at Bengal CM mamata banerjee and her nephew Abhishek
फेसबुक लाइव सेशन में व्लॉगर रोद्दुर रॉय पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मंगलवार की दोपहर फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल  के आरोप में गोवा से एक व्लॉगर रोद्दुर रॉय को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आज दोपहर गोवा में हमारे अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा। हमारे अधिकारी उसे उसे रिमांड के लिए वहां की एक स्थानीय अदालत में पेश करेंगे।' 
विज्ञापन


टीएमसी के प्रवक्ता रिजू दत्ता ने शनिवार को चितपुर पुलिस स्टेशन में व्लॉगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। व्लॉगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्टों में व्यापक रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर व्लॉगर रॉय अक्सर विवादों में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डायमंड हार्बर के सांसद के अलावा फरहाद हकीम और मदन मित्रा जैसे अन्य टीएमसी नेताओं के खिलाफ भी अपशब्दों की बौछार की। 

उन्होंने सिंगर केके के अंतिम संगीत कार्यक्रम में कथित कुप्रंधन के लिए सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को दोषी ठहराया था। केके सभागार में अपनी परफोर्मेंस के बाद तुरंत गिर गए थे और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें 'मृत लाया गया' घोषित कर दिया था। रॉय के फेसबुक लाइव वीडियो को अधिकारियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट से हटा दिया है। 

इस बीच भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछा कि पुलिस ने व्लॉगर के खिलाफ तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, जब उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर जैसे दिग्गजों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अब जब मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी के साथ दुर्व्यवहार किया गया तो पुलिस हरकत में आई। ऐसा क्यों होना चाहिए ? 


संयोग से, अप्रैल 2012 में कोलकाता पुलिस ने जादवपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को मुख्यमंत्री के एक कार्टून वाले ईमेल को कथित तौर पर अग्रेषित (फॉरवर्ड) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed