{"_id":"5ad0a48f4f1c1b4c638b4598","slug":"vladimir-putin-talks-with-pm-modi-after-attack-syria-chemical-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए आखिर क्यों सीरिया में रासायनिक हमले के बाद पुतिन को आई 'दोस्त' मोदी की याद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए आखिर क्यों सीरिया में रासायनिक हमले के बाद पुतिन को आई 'दोस्त' मोदी की याद
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर हुए रासायनिक हमले को लेकर अमेरिका व पश्चिमी देशों से चल रहे राजनयिक संकट के बीच भारत से बातचीत की पहल की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में रूस की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को टेलीफोन करने की पहल की गई। पुतिन और मोदी के बीच यह बातचीत बुधवार को हुई, बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
दरअसल पूर्व जासूस के मसले पर ब्रिटेन की कार्रवाई में कई विकसित देशों द्वारा रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने के बाद सीरिया में रासायनिक हमलों को लेकर भी रूस पूरी दुनिया में घिर गया है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही ब्रिटेन यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां ब्रिटेन इस मुद्दे को अगले हफ्ते राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक में उठाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मोदी-पुतिन के बीच आपसी हितों से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। सीरिया संकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके पास अधिक जानकारी नहीं है। पश्चिमी देशों के साथ रूस के गहराते विवाद के बीच मोदी और पुतिन की बातचीत को अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत-रूस के बीच सहयोग जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
रासायनिक हथियारों के खिलाफ है भारत
भारत ने कहा कि वह रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ है और इस मसले का हल रासायनिक हथियार संधि के प्रावधानों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस तरह का काम करता है तो उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।