चीन की मदद से PoK में पाकिस्तान बना रहा है 6 बड़े बांध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान से चल रही तनातनी के बीच विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर में सिंधु नदी पर छह बांध बना रहा है। इन बांध को बनाने में चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कश्मीरी सीमा में पाकिस्तान अवैध रूप से कब्जा करके बैठा हुआ है। इस क्षेत्र में चीन का सहयोग भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ उठाया गया कदम है।
Accordingly, we have made demarches to both Pak & China conveying position. Govt will continue to maintain this position: MoS MEA VK Singh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
साथ ही वीके सिंह ने कहा कि हमनें चीन और पाकिस्तान दोनों देशों को संदेश भेज दिया है। इस मुद्दे पर सरकार की स्थिति साफ है और हम वहीं अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के साथ चल डोकलाम विवाद पर गुरुवार को राज्यसभा में सरकार पर पक्ष रखा है।
सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में रखा था सरकार का पक्ष
उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार के आने के बाद अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को नई उंचाईयों पर पहुंचाया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने अपने सभी पड़ोसियों का साथ दिया है और जो चीन हमें श्रीलंका में घेर रहा था, उस खतरे को हमनें कम किया।
इस दौरान चीन-भारत तनातनी को लेकर सुषमा स्वराज ने कहा कि हम हर संभव संबंधों को बेहतर कर रहे हैं, पर राहुल गांधी ने संकट के वक्त चीनी राजदूत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान युद्ध से नहीं निकल सकता, बल्कि राजनयिक कोशिशों से निकलता है।