फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VK sasikala seeks 15 days parole to attend husband's funeral

पति के निधन के बाद वीके शशिकला को मिली 15 दिनों की पैरोल

Tue, 20 Mar 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Tue, 20 Mar 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
VK sasikala seeks 15 days parole to attend husband's funeral
शशिकला - फोटो : BBC

AIADMK की निष्कासित नेता शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा के निधन के बाद उन्हें पैरोल दी गई है। शशिकला के पति के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पति के निधन के बाद शशिकला के वकील ने कोर्ट से पैरोल की इजाजत मांगी थी ताकि वह पति के अंतिम अनुष्ठान में शरीक हो सकें। उनकी अपील के बाद कोर्ट ने 15 दिनों की पैरोल दी है। कहा जा रहा है कि शशिकला जेल से सीधे पति के अंतिम यात्रा में शामिल होंगी। 

विज्ञापन


नटराजन को पांच दिन पहले ही छाती में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों के अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में दाखिल करवाया गया था जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी नटराजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस वक्त उनके लीवर और किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में बंगलूरू के केंद्रीय कारागार में चार साल कैद की सजा काट रही हैं। पिछले साल आपातकालीन पैरोल मिलने के बाद उन्होंने अपने पति से मुलाकात की थी।  

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed