फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Visitors Conference inaugural address Prez Murmu says student suicides matter of concern

Visitors Conference: 'छात्रों की आत्महत्या गंभीर मुद्दा', राष्ट्रपति का संस्थानों में सुरक्षित माहौल पर जोर

Tue, 11 Jul 2023 12:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 11 Jul 2023 12:22 AM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संस्थानों के प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों को छात्रों के लिए उनके घरों जैसा सुरक्षित और संवेदनशील माहौल देने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
Visitors Conference inaugural address Prez Murmu says student suicides matter of concern
Prez Draupadi Murmu (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आगंतुक सम्मेलन (Visitors Conference) में अपने उद्घाटन भाषण में देश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त की और इसे गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अपने परिसरों में तनाव, अपमान या उपेक्षा के खिलाफ अपने छात्रों की रक्षा और समर्थन करना अपनी प्राथमिकता बनानी चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संस्थानों के प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों को छात्रों के लिए उनके घरों जैसा सुरक्षित और तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन


बीते शनिवार को आईआईटी दिल्ली में 20 वर्षीय बीटेक छात्र की आत्महत्या की घटना की ओर इशारा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों में हुई हैं। उन्होंने कहा, यह शिक्षा के क्षेत्र में सभी के लिए चिंता का विषय है। अपने परिसरों में तनाव, अपमान या उपेक्षा के खिलाफ अपने छात्रों की रक्षा और समर्थन करना शैक्षणिक संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए। एक परिवार के समझदार और जिम्मेदार मुखिया के रूप में सभी संस्थानों के प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों को छात्रों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आप (शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग) छात्रों के मार्गदर्शक और अभिभावक दोनों हैं। संस्थानों के प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि वे छात्रों को उनके घर जैसा सुरक्षित और संवेदनशील माहौल प्रदान करें। राष्ट्रपति ने कहा कि मौका मिलने पर हमारी बेटियां बेहतर प्रदर्शन करती हैं। प्रौद्योगिकी संस्थानों में लड़कियों की भागीदारी भी बढ़ रही है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में छात्राओं की उपस्थिति और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की कोशिश की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आगंतुक सम्मेलन के तहत प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि समर्पण, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से हम उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। भारत को ज्ञान की महाशक्ति में बदलने में शैक्षणिक संस्थानों के विद्वानों की बड़ी जिम्मेदारी है। मुर्मू ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपने शिक्षकों और हस्तियों में अपना आदर्श देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed