फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishwa Hindu Parishad has reprimanded the Central Government on cow lovers issue

गोभक्ति को लेकर विहिप ने लगाई केंद्र को फटकार, योगी पर उड़ेला प्यार

Fri, 29 Sep 2017 06:08 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad has reprimanded the Central Government on cow lovers issue
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोभक्ति मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र और यूपी की अपनी ही सरकारों के प्रति अलग-अलग रुख दिखाया है। गोवंश मामले पर रक्षा मंत्रालय के कदम के खिलाफ नाराजगी प्रकट करते हुए विहिप ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। वहीं गोरक्षा के लिए यूपी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


विहिप ने अपनी पत्रिका गोसम्पदा के संपादकीय में केंद्र को फटकारते हुए योगी पर प्यार उड़ेला है। पत्रिका के संपादक देवेन्द्र नायक का कहना है कि उन्होंने पीएम मोदी की आलोचना नहीं की है। लेकिन रक्षा मंत्रालय का कदम गोरक्षा के खिलाफ है। इस मामले में विहिप की ओर से पीएम और रक्षा मंत्री दोनों को पत्र लिखा जा चुका है। नायक का कहना है कि मोदी जी भी गोभक्त हैं बावजूद इसके रक्षा मंत्रालय गोवंश रक्षा के खिलाफ कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

पढ़ें- गुजरात चुनाव के मद्देनजर माहौल बनाने में जुटी विहिप 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश पर केंद्र के किस कदम से विहिप है नाराज

Vishwa Hindu Parishad has reprimanded the Central Government on cow lovers issue
BJP

दरअसल भारतीय सैनिको को अच्छा दूध मुहैया कराने के मकसद से सेना में बीते 125 वर्षों से गौवंश मिलिट्री फॉर्म की व्यवस्था है। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने सेना के इन सभी गौवंश मिलेट्री फॉर्मों को 15 अक्टूबर तक बंद करने का फरमान जारी कर रखा है।

विहिप महासचिव चंपत राय ने कहा है कि केंद्र सरकार को रक्षा मंत्रालय के इस निर्णय पर पुनः विचार करना चाहिए। रक्षा मंत्रालय की मंत्रिमंडलीय समिति ने जुलाई माह में यह निर्णय लेते हुए कहा था कि 14 अक्टूबर तक 39 मिलेट्री फॉर्म्स को बंद कर दिया जायेगा। रक्षा मंत्रालय के इसी कदम को लेकर विहिप की केंद्र से नाराजगी है।

योगी पर विहिप का प्यार
योगी पर अपना प्यार उड़ेलते हुए विहिप ने अपनी पत्रिका में लिखा है कि मानवजाति का कल्याण करने वाली गोमाता की रक्षा के लिए किये गए कार्यों और प्रयासों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ अभिनन्दन के पात्र हैं। सम्पादकीय में योगी को परम गोभक्त बताते हुए उनका अभिनंदन किया गया है।

विहिप का कहना है कि योगी ने विभिन्न राजमार्गों और सड़कों पर बेसहारा गोवंश की विचरण तथा उनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं की समस्या के समाधान के लिए हर जिले में गोशाला खोलने के निर्देश दिए हैं। विहिप का मानना है की योगी का यह कदम गौवंश रक्षा के मामले में मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्र को विहिप की फटकार
रक्षा मंत्रालय के जरिये सेना के 39 गौवंश फॉर्म हाउसों को बंद करने के कदम का विरोध करते हुए विहिप ने पीएम और रक्षा मंत्री दोनों को पत्र लिखा है। विहिप ने पीएम से आग्रह किया है कि वे मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर, रक्षा मंत्रालय के क्रूर-हिंसक आदेश को निरस्त कराएं। पत्रिका की संपादकीय में पीएम को स्मरण कराते हुए लिखा गया है कि आप भी गोभक्त हैं। अतः यह आपका भी परम कर्तव्य है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed