फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishva hindu parishad Attacked congress And karnataka government for repealing Anti Conversion Laws

‘कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब’: कर्नाटक सरकार के फैसले पर VHP बोली- पार्टी धर्म परिवर्तन गैंग के साथ

Fri, 16 Jun 2023 05:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

विहिप नेता बंसल ने कहा कि कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद कांग्रेस का हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इससे यह एक बार फिर साबित हो गया कि कांग्रेस धर्म परिवर्तन गिरोह के साथ खड़ी है। उनका सहयोग कर रही है। कांग्रेस हिंदुओं के शोषण वाले एजेंडे पर अब भी कायम है।

विज्ञापन
Vishva hindu parishad Attacked congress And karnataka government for repealing Anti Conversion Laws
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कर्नाटक सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून रद्द करने के फैसले के बाद से देशभर में विवाद शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार के फैसले ने कांग्रेस के हिंदू विरोधी और देश विरोधी छवि पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन

एक दिन पहले कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला
गुरुवार को कर्नाटक में कैबिनेट बैठक के बाद कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने संवाददाताओं को बताया था कि बैठक में भाजपा के समय लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून पर चर्चा हुई। इसे रद्द करने के लिए सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में बिल लाएगी। इसके अलावा पाटिल ने कहा कि  कन्नड और सोशल साइंस की पाठ्य पुस्तकों से हेडगेवार और सावरकर के पाठों को भी हटाया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Politics: सावरकर-हेडगेवार के इतिहास को हटाने पर भड़की BJP, कहा- कांग्रेस को वोट देना बहुत खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में करेंगे प्रदर्शन
विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद कांग्रेस का हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इससे यह एक बार फिर साबित हो गया कि कांग्रेस जबरन धर्म परिवर्तन करवाने वाले गिरोह के साथ खड़ी है। उनका सहयोग कर रही है। कांग्रेस हिंदुओं के शोषण वाले एजेंडे पर अब भी कायम है। कर्नाटक की जनता इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। विहिप, बजरंग दल और पूरा हिंदू समाज राज्य में प्रदर्शन करेगा। हम कांग्रेस के चेहरे को बेनकाब करेंगे।


 

 

महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी कांग्रेस सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के फैसले पर उद्धव ठाकरे से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि ठाकरे को कर्नाटक सरकार के फैसले पर अपना रुख साबित करना होगा। पाठ्यक्रमों में बदलाव और धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने के फैसले पर उन्हें अपना विचार व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस को वोट देना, पंजे का बटन दबाना कितना खतरनाक होता है, यह भारत और महाराष्ट्र की जनता ने देखा है। भारत तोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में उन्होंने दो-तीन बार वीर सावरकर जी का अपमान किया था। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम सावरकर का और अपमान करेंगे और उन्होंने किया। राहुल गांधी ने आदेश दिया और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सावरकर और हेडगेवार के इतिहास को पाठ्यपुस्तक से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed